Breaking News featured देश

अमेजन के तिरंगे डोरमैट पर भड़की सुषमा, कहा मांगो माफी

shusma doormet अमेजन के तिरंगे डोरमैट पर भड़की सुषमा, कहा मांगो माफी

नई दिल्ली। जहां एक ओर सिनेमाघरो में राष्ट्रगान बजना और उसके सम्मान नें खड़े होना अनिवार्य कर दिया गया है वहीं आज तिरंगे के अपमान की एक बड़ी खबर आई है…खबर ये कि ऑनलाइन सामान बेचने वाली अमेजन कंपनी अपनी वेबसाइट पर तिरंगे के डोरमैट बेच रही है जिस पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कड़ी आपत्ति जताई है।

shusma doormet अमेजन के तिरंगे डोरमैट पर भड़की सुषमा, कहा मांगो माफी

सुषमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, अमेजन को तुरंत मांफी मांगनी चाहिए। हमारे तिरंगे का अपमान करने वाले हर प्रोडक्ट को अमेजन को वापिस लेना होगा। ऐसा ना किए जाने पर अमेजन में काम कर रहे किसी भी व्यक्ति को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा। अगर किसी के पास पहले से वीजा है तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।

 

सुषमा के इस ट्टीट में उनका गुस्सा साफतौर पर नजर आ रहा है जिसमें उन्होंने अमेजन को इसे तुरंत हटाने और मांफी मांगने की बात कही। सुषमा के इस ऐतराज के बाद अमेजन ने इस प्रोडक्ट को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है लेकिन मांफी नहीं मांगी है। भारत के झंडे वाले डोरमैट की कीमत इस वेबसाइट पर 36 डॉलर है जो कि भारतीय रुपये में करीब 2450 रुपए है।

अमेजन का ये कदम उसके मुश्किलें बढ़ा सकता है क्योंकि कुछ समय पहले अमेजन के मुखिया बेजोज भारत दौरे पर आए थे और उन्होंने 5 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है। कंपनी भारत में तेजी से कारोबार का विस्तार भी कर रही है जिस पर गुजरात सरकार के साथ वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए है। ऐसे में भारतीय तिरंगे का अपमान कपंनी को नुकसान पहुंचा सकता है।

Related posts

29 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

किसान आंदोलनः हरियाणा के 17 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक

Aman Sharma

उत्तराखंड: हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

pratiyush chaubey