बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था और अभी तक चल रहा है। सुशांत की मौत की सुई अब उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आकर टिक गई है। सुशांत के परिवार वालों के कई सारे खुलासे करके सुशांत की मौत का जिम्मेदार रिया को ठहराया है। सुशांत की मौत के बाद अब राजनीति भी गर्माने लगी है। इस बीच आज भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते का पर्व रक्षा बंधन है। इस दिन सुशांत की तीनों बहने अपने इकलौते भाई को याद कर रही हैं। सुशांत को लेकर उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है।
श्वेता ने इन दिनों कई पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें अपने भाई सुशांत को याद किया है और उनके फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं। अब आज रक्षाबंधन के मौके पर बहन को अपने भाई को याद आ रही है।श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की बचपन की रक्षाबंधन के दिन की फोटो शेयर किया है। साथ ही सुशांत के लिए इमोशनल नोट भी शेयर किया है और उन्हें याद किया है। श्वेता ने सुशांत की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि वो हमेशा उन्हें याद रखेंगे। श्वेता ने लिखा है- ‘हैप्पी रक्षाबंधन मेरा स्वीट सा बैबी… बहुत प्यार करते हैं हम आपको जान… और हमेशा करते रहेंगे…. आप थे, आप हो और आप हमेशा हमारा गर्व रहोगे।
https://www.bharatkhabar.com/sushant-case-kangna-ranaut-speak-on-sucide/
श्वेता कृति सिंह ने लिखा, ‘लौट आओ सुशांत भैया! आज आपकी बहुत याद आ रही है।’ वहीं, सुशांत की बहन अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर मुहिम चला रही हैं।श्वेता के इस पोस्ट पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। और सभी सुशांत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहे हैं।