बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंहं राजपूत की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि सुशांत बॉलीवुड का धीरे-धीरे बड़ा नाम बनते जा रहे थे। उन्हें न तो काम की कमी थी और न ही नाम की इसके बाद भी उन्होनें ऐसा कदम उठाया जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।इस बीच सुशांत की बहन ने बड़ा खुलासा करते बताया है कि, वो जानती थीं कि, सुशांत लंब समय से डिप्रेशन में चल रहे थे।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य सबके सामने लाने के लिए मुंबई पुलिस लगी हुई है। ऐसे में पुलिस ने सुशांत की बहन से बातचीत की है, जिसके चलते कुछ अहम बातें सामने निकलकर आई हैं।बहन ने आगे बताया कि वो सुशांत से मिलने उनके बांद्रा वाले फ्लैट पर भी गई थीं। उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि सुशांत के डिप्रेशन के बारे में वो जानती थीं।
लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि सुशांत इतना बड़ा और भयानक कदम उठा लेंगे। बहन के अनुसार, सुशांत जमीन से जुड़े इंसान थे। वो सबसे बहुत ही नार्मल तरीके से बातचीत कर रहे थे।सुशांत सिंह राजपूत ने बीते कुछ दिनों से अपनी डिप्रेशन की दवाई लेनी बंद कर दी थी। वे क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार थे। इसके साथ ही सुशांत के मैनेजर को उनके फोन का पासवर्ड पता था, जिसकी मदद से पुलिस को पता चला कि उन्होंने आखिरी कॉल अपने दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी को की थी।
पुलिस अब तक 17 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सुशांत की नजदीकी रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती से भी पूछताछ की जीएगी।
https://www.bharatkhabar.com/lockdown-gives-opportunity-to-improve-health-facilities-icmr/
खबरों की मानें तो सुशांत अपनी नीजि जिंदगी को लेकर पेरशान थे। जिसकी वजह से डिप्रेशन की दवाईयां खा रहे थे। लेकिन चाकर भी वो अपने आप को संभाल नहीं पा रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया।