देश featured

सुशांत मामले में आया एक नया मोड़, रिया हो सकती है गिरफ्तार

sushant and riya सुशांत मामले में आया एक नया मोड़, रिया हो सकती है गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सुशांत मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता के. के सिंह ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी है। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाते हुए एफ आई आर दर्ज कराई है। एफ आई आर बिहार में दर्ज की गई है। जिसको लेकर बिहार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गर्लफ्रेंड होने के चलते रिया को ही सुशांत का सबसे करीबी माना जा रहा है। जिसके चलते सुशांत के पिता ने एफ आई आर दर्ज कराई है। बिहार पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए अब तक मुंबई में सुशांत की बहन मीतू सिंह और उसके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी का स्टेटमेंट लिया है। सुशांत की बहन ने रिया पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया ने उसको अपने कब्जे में कर रखा था। साथ ही भूत प्रेत का डर दिखाकर घर बदलने की बात भी कही गई है। बिहार पुलिस इसको लेकर तमाम तरह की जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।

डॉक्टरों से भी की जाएगी पूँछताछ

इसी कड़ी में बिहार पुलिस सुशांत का खाता खंगालने बैंक जा सकती है। साथ ही बिहार पुलिस डॉक्टरों से भी पूछताछ कर सकती है। जिन्होंने सुशांत का इलाज किया था। सुशांत जिन डॉक्टरों से अपना इलाज करवा रहे थे उन्हें जांच के दायरे में शामिल किया जाएगा। बिहार पुलिस सुशांत मामले की कड़ी सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बिहार पुलिस जांच करने के लिए पटना से मुंबई पहुंच गई है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए बिहार पुलिस सुशांत से जुड़ी हर कड़ी को जोड़ना चाहती है

जांच करने बिहार पुलिस पहुंची मुंबई

इसी के चलते बिहार पुलिस मुंबई पहुंची है। सुशांत के पिता के. के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए हैं। उनके लिए सुशांत की बहन मीतू सिंह का बयान बेहद अहम था। वहीं इस मामले में सुशांत के पिता के वकील का कहना है कि आखिर रिया बिहार पुलिस के पास मामला जाने से मुंबई में वापस क्यों मंगवा रही है? साथ ही संजय सिंह ने कहा है कि बिहार पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की है और इसलिए वहीं सीबीआई जांच करवा सकती है। अब मुंबई और बिहार पुलिस दोनों ही सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की जांच करने में लगी हुई है। इसी के साथ रिया चक्रवर्ती ने भी सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाल दी है। मुंबई में ही मामले की जांच हो इसको लेकर रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली है। इसको लेकर सुशांत के परिवार और वकील का कहना है कि रिया तो पहले मुंबई पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं कर रही थी और अब वह कह रही है कि मुंबई में ही मामले की जांच होनी चाहिए

रिया चक्रवर्ती पर लगाए गए यह इल्जाम

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के सिंह का कहना है कि रिया चक्रवर्ती ने उनके बेटे का गलत इलाज करवाया है। वे डिप्रेशन के मरीज थे और उन्हें गलत दवाई और इलाज किया जा रहा था। साथ ही उन्होंने कहा कि सुशांत को दवाई का औवरडोज़ भी दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर इल्जाम लगाते हुए यह भी कहा है कि रिया ने घर का स्टॉफ बदल दिया और उन्हें उनके घर वालों से दूर भी किया है। साथ ही रिया पर सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया है। सुशांत के पिता ने सुशांत के अकाउंट की जानकारी भी साझा की है। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि सुशांत के अकाउंट से 15 करोड रुपए निकाले गए जिन्हें लेने का इल्जाम रिया चक्रवर्ती पर लगाया है

तेजी से की जा रही मामले की जांच

मामले में एफ आई आर होने पर मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफ आई आर में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं इनमें धारा 341 और 342 यानि गलत तरीके से रोकना, धारा 380 यानी चोरी, धारा 406 यानी भरोसा तोड़ना, साथ ही धारा 420 धोखाधड़ी और 306 आत्महत्या के लिए उकसाना शामिल है।

धाराओं ने बढ़ाई रिया की मुश्किलें

इन सभी धाराओं से रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई है। जिस तरह से मामले में धाराएं लगाई गई है उसको लेकर रिया चक्रवर्ती कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले को सीनियर लॉयर का कहना है कि पुलिस को गंभीर अपराध में यह अधिकार प्राप्त है कि वह बिना किसी वारंट के गिरफ्तारी कर सकती है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर लिखी गई बातों की पुष्टि, कागजी सबूतों, परिस्थितियों में गवाहों के बयान से पुष्टि हो जाती है तो आरोपी को न्यायालय के द्वारा सजा दी जा सकती है

Related posts

पुलवामा की घटना कुछ लोगों की साजिश, सजा पूरे पाकिस्तान को देना सही नहीं: पित्रोदा

bharatkhabar

फारुख अब्दुल्ला ने दी बीजेपी-आरएसएस को नसीहत, धार्मिक आधार पर देश को बांटने से बचे

Breaking News

5G सर्विस यूज करने के लिए नहीं ख़रीदनी होगी नई सिम , यहां पढ़े नए प्लान

Rahul