मनोरंजन

एलएफडब्ल्यू में रैंप पर शुरुआत करेंगे सुशांत

sushant एलएफडब्ल्यू में रैंप पर शुरुआत करेंगे सुशांत

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आगामी लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2016 के रैंप पर जलवे बिखेरने को तैयार हैं। वह मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर चलेंगे। यहां सेंट रेगिस होटल में पांच-दिवसीय महोत्सव 24 अगस्त से शुरू होगा और मल्होत्रा आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में कार्यक्रम के पहले दिन प्रस्तुति देंगे। मनीष मल्होत्रा ऐश्वर्य राय बच्चन, करीना कपूर खान और शाहरुख खान जैसे सितारों के लिए डिजाइन कर चुके हैं।

sushant

डिजाइनर ने ट्विटर पर कहा, “सुशांत सिंह राजपूत मेरे लिए लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) के शो में चलेंगे। यह एतिहाद एयरवेज, मनीष मल्होत्रा एक्सटेक संग्रह फैशन शो है।”सुशांत अपनी आगामी फिल्म ‘एम. एस. धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर उत्साहित हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित है। वहीं रैंप पर शुरुआत से वह काफी खुश हैं। सुशांत ने ट्विटर पर लिखा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। यह रैंप पर मेरी शुरुआत है। रॉकस्टार मनीष मल्होत्रा के लिए क्या शुरुआत है।”अभिनेत्री श्रद्धा कपूर डिजाइनर कलेक्शन के लिए शोजस्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरने को तैयार हैं

 

Related posts

टीवी पर आ रही हैं भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा, अब उड़ेगी रातों की नींद

mohini kushwaha

को-स्टार ने ऐसे दी सारा अली खान को बर्थडे की बधाई, देखें वीडियो

mohini kushwaha

पुलिस थाने पहुंचा बिग बॉस का बवाल, जुबैर ने कराई सलमान के खिलाफ रिपॉर्ट दर्ज

Rani Naqvi