featured उत्तराखंड

शहर में सीएम का औचक निरीक्षण, जानें कैसे लगाई अधिकारियों की क्लास?

WhatsApp Image 2021 04 11 at 17.15.26 1 शहर में सीएम का औचक निरीक्षण, जानें कैसे लगाई अधिकारियों की क्लास?

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को पलटन बाजार एवं परेड ग्राउण्ड में स्मार्ट सिटी के कार्यों का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2021 04 11 at 17.15.27 शहर में सीएम का औचक निरीक्षण, जानें कैसे लगाई अधिकारियों की क्लास? पलटन मार्केट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में लगी सभी एजेंसियों के माध्यम से कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों से व्यापारियों और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। निर्माण से संबधित सभी कार्य रात्रि में किये जाए। धूल की समस्या के समाधान के लिए कार्य स्थल पर पानी का छिङकाव किया जाए।

WhatsApp Image 2021 04 11 at 17.15.27 1 शहर में सीएम का औचक निरीक्षण, जानें कैसे लगाई अधिकारियों की क्लास?

मुख्यमंत्री तीरथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पल्टन मार्केट में सड़क निर्माण के साथ ही सीवरेज और तारों के अन्डरग्राउंड से संबधित जो भी कार्य हैं, उन्हें साथ-साथ पूर्ण किया जाए। कार्यों को एक छोर से पूर्ण किया जाए, ताकि लोगों को अधिक व्यवधान न हो। पल्टन मार्केट के कार्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। विद्युत, सीवरेज, सड़क निर्माण और अन्य सभी कार्य एक साथ किये जायेंगे।

WhatsApp Image 2021 04 11 at 17.15.28 शहर में सीएम का औचक निरीक्षण, जानें कैसे लगाई अधिकारियों की क्लास?

मुख्यमंत्री तीरथ ने इससे पूर्व परेड ग्राउण्ड में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये परेड ग्राउण्ड में स्मार्ट सिटी के तहत जो भी कार्य होने हैं, वे निर्धारित अवधि में पूरे किये जाए। निर्माण एवं ब्यूटिफिकेशन से सबंधित कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। चरणबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण किये जाए।

WhatsApp Image 2021 04 11 at 17.15.26 1 शहर में सीएम का औचक निरीक्षण, जानें कैसे लगाई अधिकारियों की क्लास?

इस अवसर विधायक श्री खजान दास, सीईओ स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्व विधायक डॉ अय्यूब को बड़ी राहत, एनएसए हटाया गया

Samar Khan

सीएम रावत ने आईटी पार्क देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया

Rani Naqvi

नैटवार मोरी जल विद्युत परियोजना का सीएम त्रिवेन्द्र सिंह और केन्द्रीय मंत्री आर.के.सिंह ने किया शिलान्यास

piyush shukla