featured देश राज्य

सुरेश प्रभु ने छोड़ा मंत्रालय, पीयूष गोयल बनेंगे रेल मंत्री- सूत्र

suresh prabhu सुरेश प्रभु ने छोड़ा मंत्रालय, पीयूष गोयल बनेंगे रेल मंत्री- सूत्र

रविवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार कार्यक्रम पूरा हो गया है। मोदी कैबिटने में जहां 9 नए चेहरों को जगह मिली तो चार मंत्रियों को प्रमोशन भी मिला। इस सब के बाद रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि यह यादें हमेशा मेरे साथ जुड़ी रहेंगी।

suresh prabhu सुरेश प्रभु ने छोड़ा मंत्रालय, पीयूष गोयल बनेंगे रेल मंत्री- सूत्र
suresh prabhu

ट्वीट करते हुए उन्होंने 13 लाख रेलवे कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह यादें हमेशा उनके साथ जुड़ी रहेंगी। आपको बता दें कि लगातार हो रहे रेल हादसों के कारण उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। लेकिन उस वक्त उसका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। उस वक्त पीएम मोदी ने सुरेश प्रभु को इंतजात करने के लिए कहा था। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सुरेश प्रभु द्वारा पद छोड़ने के बाद पीयूष गोयल को रेलवे मंत्रालय दिया जा सकता है।

 

इस बार जहां 6 मंत्रियों को छुट्टी होकर 9 मंत्रियों को शामिल किया गया है तो माना जा रहा है कि नए मंत्रियों का चयन पीएम मोदी ने 5पी की नीति के साथ किया है। रविवार को पीएम मोदी ने सभी नए चेहरों को नाश्ते पर बुलाया था। वही मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरे शिव प्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े, अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह, राजकुमार सिंह, अल्फोंस कन्ननथनम, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत हैं।

Related posts

गंगा किनारे मोदी ने किया यूपी में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद

bharatkhabar

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गठबंधन जारी रखने के लिए रखी अपनी शर्त

Rani Naqvi

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ने गोवर्धन के उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नगर पंचायत के अधिकारी पर कार्रवाई की उठाई मांग

Rahul