featured दुनिया धर्म

दिखेगा ‘सुपर ब्लड मून’, इस वजह से खास है ये चंद्र ग्रहण

moon 3 दिखेगा ‘सुपर ब्लड मून’, इस वजह से खास है ये चंद्र ग्रहण

26 मई को होने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान पूरी दुनिया की नजर उस पर रहेगी। क्योंकि यह अपने आप में ही एक अनोखी घटना है। इस दौरान  देश  के कई हिस्सों में सुपर ब्लड मून दिखाई देखा। यह अनोखी घटना इसलिए है कि जब चंद्र ग्रहण लगेगा तो हमें ब्लड मून यानी लाल रंग का चांद दिखाई देगा। इस दौरान 26 मई को पूरा चांद पृथ्वी की छाया में चला जाएगा. और वो पहले से बड़ा और चमकदार दिखेगा। हालांकि इस चंद्र ग्रहण को ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, उत्तर और दक्षिण अमेरिका व पूर्वी महासागर में देखा जा सकेगा। भारत में अगर इसकी बात करें तो चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से नीचे होगा, जिसके कारण देश के कई हिस्सों में ब्लड मून नहीं दिखेगा।

क्या होता है ब्लड मून

26 मई को होने वाले चंद्र ग्रहण को ब्लड मून का नाम दिया गया है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद पूरी तरह पृथ्वी की छाया में चला जाता है। जिस कारण कई बार चांद पूरी तरह लाल दिखाई देता है। इसलिए इसे ब्लड मून कहा जाता है।

यहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण

पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में और आस्ट्रेलिया में पूर्ण चंद्र ग्रहण नजर आएगा। जबकि भारत के लोग आंशिक चंद्र ग्रहण का आखिरी भाग ही देख सकेंगे। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर शुरू होकर 6 बजकर 22 मिनट तक यह ग्रहण रहेगा।

ग्रहण के दौरान ना करें ये काम

ऐसा कहा गया है कि ग्रहण के दौरान तेल लगाना ,बाल बनाना, कपड़े धोना और ताला खोलने जैसे काम नहीं करने चाहिए उन्हें अशुभ  माना गया है। ग्रहण काल में जो लोग भोजन करते हैं तो उस दौरान जो लोग जितने अन्न के दाने खाते हैं उन्हें उतने साल नरक में वास करना पड़ता है। इसके अलावा उस दिन पत्ते, लकड़ी और फूल भी नहीं तोड़ने चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये उपाय, होगा फायदा

ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध करना शुभ माना गया है। इस दौरान अपने इष्ट देवी,देवता की पूजा अर्चना करना शुभ होता है। ग्रहण वाले दिन दान करना भी अच्छा माना गया है। इसके अलावा ग्रहण के खत्म हो जाने के बाद स्नान कर लेना चाहिए। ताकि आपको लाभ मिल सके।

 

Related posts

शिप्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी: शनिश्चरी अमावस्या

Rani Naqvi

देवरियाः भारी बारिश के चलते पोस्टमॉर्टम हाउस जलमग्न, शव खराब होने की आशंका

Shailendra Singh

Breaking News