मनोरंजन वीडियो

मरते-मरते बची सनी लियोनी, बचने पर किया भगवान का शुक्र

sunny मरते-मरते बची सनी लियोनी, बचने पर किया भगवान का शुक्र

नई दिल्ली। पोर्न फिल्मों से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सनी लियोनी आज विदेशी ही नहीं सैकड़ों भारतीयों के भी दिल की धड़कन बन गई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सनी लियोनी मरते-मरते बची हैं। सनी का प्राइवेट प्लेन हादसे का शिकार होते-होते बच गया है। सनी के साथ ये घटना महाराष्ट्र में हुई है जिसमें सनी बाल-बाल बच गई हैं। प्लेन में सनी के साथ उनके पति और दोस्त भी शामिल थे।

sunny मरते-मरते बची सनी लियोनी, बचने पर किया भगवान का शुक्र

बता दें कि दुर्घटना की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। इस घटना की पूरी जानकारी सनी लियोनी ने ट्वीट कर बताई है। सनी ने पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और समझदारी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया है। सनी ने ट्विटर पर कहा कि भगवान का शुक्र है कि हम सब जिंदा हैं। हमारा प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया था। अब हम ईश्वर को याद कर रहे हैं और वापस घर जा रहे हैं।

देखें वीडियो

 

साथ ही सनी ने पायलट का भी शुक्रिया अदा किया उनका कहना था कि सबकी जिंदगी बचाने और मुश्किल से निकालने के लिए पायलट ने शानदार काम किया है। अगर वो अपनी समझदारी से हम सब को नहीं बचाते तो भगवान न जाने क्या हो जाता। उन्होंने घटना के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब पायलट भी प्रार्थना करने लगे तो यह सबसे बुरा अनुभव होता है।

Related posts

#Metoo: बॉलीवुड सिंगर ने श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा पर लगाए आरोप

mahesh yadav

जन्मदिन विशेषः पहली फिल्म के बाद ही ऋतिक को आए थे 30 हजार शादी के प्रपोजल

Vijay Shrer

सलमान खान के घर कोरोना की एंट्री, एक्टर हुए आइसोलेट

Hemant Jaiman