मुबंई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस सनी लियोनी, जो कि किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। इस बार उनपर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पोर्नोग्राफी को फैलाने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अब साउथ इंडस्ट्री में एंट्री ले रही है। सनी बतौर योद्धा ‘वीरमादेवी’ नाम की फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच सनी लियोनी बीते 10 फरवरी को चेन्नई में एक इवेंट में हिस्सा लेने वाली थीं, लेकिन उसके पहले एक सामाजिक कार्यकर्ता एमी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।
शिकायतकर्ता ने सनी लियोनी पर पोर्नोग्राफी प्रमोट करने का आरोप लगाया है, जो देश के कानून के खिलाफ है। जानकारी के मुताबिक, शिकायत में यह भी लिखा गया है कि सनी देश की सभ्यता को नष्ट कर देगीं।
बता दें कि बीते 31 दिसंबर को भी सनी का बंगलुरु में एक कार्यक्रम था लेकिन कन्नड़ संगठन ने इस कार्यक्रम के खिलाफ एक मार्च निकाला था। इस मार्च में कन्नड़ संगठन के लोगों ने सनी लियोनी की तस्वीरें जलाते हुए उनके कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की थी। सनी फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में अरबाज खान के साथ नजर आई थीं। फिलहाल वो अपनी तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।