मनोरंजन featured

मस्ती मूड में पटाखा गर्ल संग दिखे सुनील ग्रोवर, देखें तस्वीरें

मस्ती मूड में पटाखा गर्ल संग दिखे सुनील ग्रोवर, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली।  सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी फिल्म पटाखा की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि हर तरफ उनकी फिल्म की चर्चा खूब जोर शोर से हो रही है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। और अब इस फिल्म का एक एक गाना ही सामने आ चुका है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि हाल में सुनील का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है जिसमें सुनील ग्रोवर फ़िल्म की बड़की और छुटकी यानी राधिका मदान और सान्या मल्होत्रा के साथ पूरे मस्ती के मूड में नज़र आये।

मस्ती मूड में पटाखा गर्ल संग दिखे सुनील ग्रोवर, देखें तस्वीरें
मस्ती मूड में पटाखा गर्ल संग दिखे सुनील ग्रोवर, देखें तस्वीरें

कॉमेडी-ड्रामा ‘पटाखा

सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की कॉमेडी-ड्रामा ‘पटाखा’ 28 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म की कहानी चरण सिंह पथिक की कहानी ‘दो बहनें’ पर आधारित है। फ़िल्म की कहानी बड़की और छुटकी की है जो राजस्थान के एक छोटे से गांव में रहती हैं और दोनों हमेशा लड़ती रहती हैं।

लेकिन, जब दोनों की शादी हो जाती है तो उन्हें इस बात का एहसास होता है कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं। इस पूरी घटनाक्रम पर यह फ़िल्म बनी है। बहरहाल, फ़िल्म के पहले गीत ‘बलमा ..’ की लॉन्चिंग पर देखिये सुनील ग्रोवर किस अंदाज़ में बड़की और छुटकी को लेकर वेन्यू पर पहुंचे हैं!

Related posts

चुनावी दंगल पर विशेष- मध्य उत्तर प्रदेश का चुनावी दंगल

piyush shukla

लखनऊः मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले 7 अस्पताल सील, अभी रडार पर हैं ये हॉस्पिटल…

Shailendra Singh

MP Corona Update: मध्यप्रदेश में बढ़ रहा कोरोना, 287 एक्टिव मरीज, 2 लोगों की हुई मौत

Rahul