Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

राज्य मंत्री पंडित सुनिल भराला ने लव जिहाद कानून को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कूराफातीयो को अब मिलेगी कड़ी सजा

a3c7b3e4 e6ff 46ab af63 a5166a5642d3 राज्य मंत्री पंडित सुनिल भराला ने लव जिहाद कानून को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- कूराफातीयो को अब मिलेगी कड़ी सजा

मेरठ। देश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। शरारती लोग मासूम लड़कियों को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर उनके साथ धोखे से शादी कर लेते हैं। ये लोग लड़कियों का अपना धर्म और नाम बदलकर अपनी और आकर्षित करते हैं। जिसके बाद मासूम लड़कियो को प्रताड़ित किया जाता है। धर्म परिवर्तित करने के लिए जोर दिया जाता है। जिसको लेकर लव जिहाद का कानून पास कर दिया गया है। इसी बीच राज्यमंत्री सुनील भराला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद करने वाले कूराफातीयो को अब कड़ी सजा मिलेगी। अब वह भोली भाली लड़कियों के साथ धोखा नहीं कर पाएंगे।

जानें लव जिहाद कानून के बारें पंडित सुनिल भराला ने क्या कहा-

बता दें कि देश में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को देखते सभी राज्यों की सरकार ने लव जिहाद को लेकर कड़ा कानून बनाने का फैसला किया है। जिसके चलते पहले मध्य प्रदेश सरकार ने लव जिहाद को लेकर कानून में 5 साल की सजा का प्रावधान दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी लव जिहाद का कानून पास कर दिया है। इस कानून का उल्लंघन करने वाले आरोपी को 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान दिया गया है। उत्तर प्रदेश में लव जिहाद का ​कानून पास होते ही यूपी के जनपद मेरठ में पल्लवपुरम स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कहां की लव जिहाद करने वाले कूराफातीयो को कड़ी सजा मिलेगी। अब भोली भाली लड़कियों के साथ धोखा व छल नहीं कर पाएंगे उसके लिए कड़ा कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून से पूर्ण प्रतिबंध लगेगा। जिस प्रकार से लव जिहादी मिशन बनाकर के हाथ में कलावा बांधकर के, माथे पर तिलक लगाकर के और अपना धर्म छिपाकर के हिंदू परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर के विवाी रचने का काम करते थे और बाद में उन्हें छोड़कर के उनके जीवन को बर्बाद करते थे। वाक अब नहीं होगा। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि अब छल करने वालों को 5 साल की क़ैद व 15 हजार का जुर्माना होगा। अब सामूहिक धर्म परिवर्तन नहीं कर सकते और किसी को भ्रमित करके लव जिहाद करने पर रोक लगेगी। साथ ही सुनील भराला ने विपक्ष को कड़ा जवाब देते हुए कहा की तुष्टीकरण की राजनीति से बाज आए। अब सभी धर्मों को सम्मान मिलेगा। साथ ही किसी भी समाज की लड़की के साथ छल नहीं होगा। परंतु विपक्ष अल्पसंख्यक समाज को भ्रमित करने का अभी भी काम कर रहे हैं।

Related posts

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का होगा Mutual Transfer, जाने क्या है मामला

Shailendra Singh

बारिश ने बढ़ाई ठंड, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी

Vijay Shrer

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 3 की मौत, 15 लाख मुआवजा का ऐलान

bharatkhabar