featured देश

देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे सुनील अरोड़ा, ओपी रावत की लेंगे जगह

देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे सुनील अरोड़ा, ओपी रावत की लेंगे जगह

सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। अरोड़ा निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत की जगह नियुक्त किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। आयोग के प्रवक्ता ने कह कि अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि रावत का कार्यकाल एक दिसंबर को समाप्त हो रहा है।बता दें कि अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बतौर चुनाव आयुक्त अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी।

 

देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे सुनील अरोड़ा, ओपी रावत की लेंगे जगह
देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे सुनील अरोड़ा, ओपी रावत की लेंगे जगह

इसे भी पढ़ेःछत्तीसगढ़ःमुख्य निर्वाचन आयुक्त ने की विधानसभा आम चुनाव-2018 की तैयारियों की समीक्षा 

आपको बता दें कि सुनील अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी अरोड़ा कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एक आइएएस अधिकारी के तौर पर अरोड़ा ने भारत सरकार व राजस्थान सरकार दोनों के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा 62 वर्षीय अरोड़ा ने केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया।

सुनील आरोड़ा इन पदों में दे चुके हैं सेवाएं

सुनील आरोड़ा इसके अलावा वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे हैं।गृह मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव,छोटे उद्योग मंत्रालय के मुख्य सचिव,निवेश व प्रोटोकॉल के मुख्य सचिव रहने के साथ अरोड़ा राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास व निवेश निगम के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे हैं। इसके अलावा अरोड़ा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सचिव, कौशल विकास व उद्यमिता सचिव की भूमिका में भी रहे हैं।

आरोड़ा इन जिलों के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं

देश के होने वाले चुनाव आयुक्त राजस्थान में जोधपुर, अलवर व ढोलपुर जिलों में जिलाधिकारी की भूमिका निभाई। साथ ही वह भारत सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे। उन्होंने इंडियन एयरलाइंस के चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। अरोड़ा 30 अप्रैल 2016 को सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव आयुक्त के तौर पर अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुयी थी।

महेश कुमार यादव

Related posts

यूपी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर से पैदल आ रहे लोगों के लिए 200 बसों का इंतजाम किया 

Rani Naqvi

नवरात्र के पहले दिन सीएम धामी ने की पूर्णागिरि धाम में पूजा अर्चना, कहा- जल्द लड़ेंगे उपचुनाव

Neetu Rajbhar

उत्‍तर प्रदेश में ताउते तूफान से झमाझम बारिश, अब तक पांच की मौत

Shailendra Singh