नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को असम की एक अदालत ने समन जारी किया है। संघ पर टिप्पणी करने के एक मामले में उन पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है जिसे लेकर अदालत ने समन जारी किया है।
अदालत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को 29 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश भी दिया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने एक रैली के दौरान महात्मा गांधी की हत्या के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जिम्मेदार ठहराया था।
इससे पहले दो अगस्त को अदालत ने अपना फैसला आज के लिए टाल दिया था कि क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष के खिलाफ आरोपी के तौर पर समन जारी किया जाए अथवा नहीं।