धर्म

सुख और संतोष की देवी मां संतोषी की ऐसे करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना

santosh सुख और संतोष की देवी मां संतोषी की ऐसे करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ साथ मां संतोषी की पूजा के लिए भी विशेष होता है।आज के दिन वैभव लक्ष्मी की पूजा की जाती है।संतोषी मां श्रीगणेश और रिद्धि-सिद्धि की बेटी हैं और सुख और संतोष की देवीं हैं।

 

santosh सुख और संतोष की देवी मां संतोषी की ऐसे करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना

जीवन में सुख, धन, प्रतिष्ठा पानी हो तो मां संतोषी की पूजा करना बेहद ही फलदायी माना जाता है।संतोषी माता की पूजा के लिए सूर्योदय से पूर्व उठकर घर की सफाई करनी चाहिए। घर में साफ स्थान पर मूर्ति और चित्र लगाकर मां की पूजा शुरु करें।

पूजा के बाद मां के व्रत की कथा सुनें और आरती कर सभी को गुड़ व चने का प्रसाद बांटें ।जल को घर में छिड़क दें और तुसली के पौधे को अर्पित कर दें। इस व्रत को 16 शुक्रवार करने से सारी मनोकामना पूरी होती है।अंतिम शूक्रवार को व्रत का विसर्जन करना जरुरी होता है।बच्चों को अंतिम शुक्रवार में खीर-पूड़ी का भोजन कराएं।अच्छे से भोजन कर विदा कराएं और तब खुद भोजन करें।श्रद्धा से की गई पूजा से मां प्रसन्न होती हैं और सुख देती हैं।

Related posts

देशभर में मनाया जा रहा है रौशनी का त्योहार…ऐसे करें पूजा

shipra saxena

10 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

21 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul