छत्तीसगढ़ बिहार भारत खबर विशेष

ऐसा सख्स जिसने झामुमो से शुरू की राजनीति और फिर उसी को हराया

jhakhand mla ऐसा सख्स जिसने झामुमो से शुरू की राजनीति और फिर उसी को हराया

रांची। आजसू के जुगसलाई से विधायक रामचंद्र सहिस (45) रघुवर दास के कैबिनेट के नये मंत्री होंगे। वह गुरुवार (आज) को राजभवन के बिरसा मंडप में शाम पांच बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें शपथ दिलायेंगी. श्री सहिस पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की जगह लेंगे। आजसू विधायक रामचंद्र सहिस जुगसलाई से दूसरी बार विधायक बने है़. झामुमो से राजनीतिक सफर की शुरुआत की और झामुमो के दुलाल भुइयां को हरा कर सियासी गलियारे में सबको चौंका दिया।
झामुमो से राजनीतिक अनबन हुई और आजसू का दामन थाम लिया. आजसू ने भी इस नये चेहरे को 2009 में आजमाया। श्री सहिस ने दमखम के साथ कोल्हान में आजसू का झंडा गाड़ दिया। 2014 में भी दुबारा विधानसभा का चुनाव जीते. श्री सहिस गरीब परिवार में पले-बढ़े और विपरित परिस्थितियों से जूझते हुए आगे बढ़े़ सातवीं क्लास में थे, तो पिता की मौत हो गयी।
सहिस बताते हैं : घर पर मां ने बड़ी मुश्किल से पालन पोषण किया है़ घर के हालात ऐसे थे कि पढ़ाई छोड़ने पड़े़ सहिस गांव में रह कर युवाओं की गोलबंदी में जुट गये़ विवेकानंद के नाम पर संस्था चलाते हुए सामाजिक काम शुरू किया़ संस्था के माध्यम से सामाजिक कार्य करते हुए क्षेत्र में पहचान बनी़ 1997 में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय सेवा कार्य से जुड़े।
सामाजिक काम में मन रम गया. इधर लोकप्रियता बढ़ी, तो समस्याओं को लेकर मुखर हुए़ युवाओं की टोली बना कर जनहित के मुद्दे पर सड़क पर आंदोलन शुरू किया़ बिजली, पानी सहित अन्य जनसमस्याओं के खिलाफ लड़ते हुए जनता के बीच विश्वास कायम किया़ विधायक सहिस कहते हैं : जुगसलाई की जनता ने पहले ही जिम्मेवारी दी थी़ अब सरकार में नयी जवाबदेही मिल रही है।
वह कहते हैं : पीछे के जीवन की ओर मुड़ कर देखता हूं, तो अपने संघर्ष याद आते है़ं मां ने जीवन में बहुत संघर्ष किया है. आज वह बहुत खुश होंगी़ पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है़ मेरी पार्टी हमेशा युवा को मौका देती रही है़ 34 वर्ष की आयु से राजनीति कर रहा हू़ं कभी नहीं सोचा था कि इस मुकाम पर पहुंच सकूंगा, लेकिन सबकुछ जनता के सहयोग से संभव हुआ है।

Related posts

कोरोना का भक्तों पर नहीं दिखाई दिया असर, ठाकुर जी मन्दिर में हुआ मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन

Trinath Mishra

उन्नाव कांड की केजरीवाल ने की कड़ी निंदा, बताया सुनियोजित साजिश

bharatkhabar

भाजपा अमित शाह-मोदी की पार्टी है, मशीनों ने बिगाड़ा लोकतंत्र का गणित, देखें क्या बोले मेरठ के चिंतक

bharatkhabar