featured देश पंजाब राज्य

छात्रों ने लगाई पंजाब सरकार से गुहार, पंजाब पुलिस की भर्ती खोली जाए

panjab police छात्रों ने लगाई पंजाब सरकार से गुहार, पंजाब पुलिस की भर्ती खोली जाए

जालंधर। पंजाब के विभिन्न जिलों से एकत्र हुए नौजवानों ने आज राज्य सरकार से मांग की है। कि पंजाब पुलिस में भर्ती को खोली जाएं। यूथ ऑफ पंजाब संस्था ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार पंजाब पुलिस में भर्ती शुरू करे।

panjab police छात्रों ने लगाई पंजाब सरकार से गुहार, पंजाब पुलिस की भर्ती खोली जाए

उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए अधिसूचना जारी कर भर्ती की तारीख घोषित करे। इस दौरान छात्रों ने शांती पूर्वक प्रदर्शन भी किया।

सरकार ने की वादाखिलाफी

इस मौके पर उपस्थित छात्र, गबर सिंह तरनतारन, दलबीर सिंह मोहाली, जगशीश सिंह मानसा, एएस पटियाला, संदीप सिंह तरनतारन आदि ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था। कि पंजाब पुलिस की भर्ती शुरू की जाएगी।

लेकिन सरकार ने अभी तक अपना वायदा पूरा नहीं किया है। युवाओं के अनुसार पंजाब पुलिस में कुल चार हजार पद खाली हैं। सभी युवा वर्ग पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक पुलिस में भर्ती शुरू नहीं की है।

Related posts

लखनऊ: इबादतगाहों को खोलने की उठी मांग

Shailendra Singh

Chaitra Purnima 2023: 5 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Rahul

जो जपे मोदी का नाम और मांगे वोट तो मारें जोरदार तमाचा: Jds MLA

bharatkhabar