Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राजस्थान

प्लास्टिक का पर्यावरण पर रहा बुरा प्रभाव, शबरी वन में छात्र दक्ष कोरी ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

f6f34bf8 05b0 4827 9122 72a3e3cd7a0d प्लास्टिक का पर्यावरण पर रहा बुरा प्रभाव, शबरी वन में छात्र दक्ष कोरी ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

माउंट आबू से मगन प्रजापति की रिपोर्ट

माउंट आबू। राजस्थान प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पर्यावरण प्रेमी व प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने वाले छात्र दक्ष कोरी अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं और आज अपने दोस्तों के साथ मिलकर शबरी वन (गौमुख जंगल) में जो लोकल व पर्यटक शराब की बोतल, प्लास्टिक वेस्ट को यहां-वहां फेंक देते है उन्हें आज दक्ष कोरी व उनकी टीम द्वारा इकठ्ठा किया गया। वेस्ट प्लास्टिक का हमारे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ा रहा है।

वेस्ट प्लास्टिक और बोतलों को इकठ्ठा किया गया-

बता दें कि आए दिन पर्यावरण के प्रदूषित होने की खबर सुनने को मिल ही जाती है। पर्यावरण को कुछ लोग दूषित करते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे स्वच्छ करने का भी काम करते हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में देखने को मिला, जहां पर्यावरण प्रेमी व प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने वाले छात्र दक्ष कोरी अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आज अपने दोस्तों के साथ मिलकर शबरी वन (गौमुख जंगल) में जो लोकल व पर्यटक शराब की बोतल, प्लास्टिक वेस्ट को यहां-वहां फेंक देते है। जिसके चलते आज करीब 70 कांच (बियर) व शराब की बोतल, प्लास्टिक वेस्ट को इकठ्ठा किया गया। इस मौके पर माउंट आबू उप वन संरक्षक विजय शंकर पांडे से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा भी सहयोग किया गया। वहीं इस दौरान इस कार्य मे दक्ष कोरी, वन विभाग के कार्मिक व सन्नी कुमार, हिमेश राणा के द्वारा सहयोग किया गया।

Related posts

एम्स के मेडिसिन विभाग के पूर्व HOD डॉक्टर जेएन पांडेय की कोरोना वायरस से मौत

Rani Naqvi

घर में शौचालय न होने की वजह से महिला ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

Rani Naqvi

अजब – गजब : 56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती, नवंबर में देगी जन्म, जानिए पूरा मामला

Rahul