featured देश

जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करने के लिए कृषि क्षेत्र में नवाचार की सख्त जरूरत-प्रभु

जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करने के लिए कृषि क्षेत्र में नवाचार की सख्त जरूरत-प्रभु

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि दुनियाभर के देश जलवायु परिवर्तन के खतरे का सामना कर रहे है। ऐसे में कृषि क्षेत्र में नवाचार की सख्त जरूरत है।बता दें कि सुरेश प्रभु आज नई दिल्ली में कृषि स्टार्ट-अप्स द्वारा नवाचार पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार की जरूरत की बात कहा है।

 

जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करने के लिए कृषि क्षेत्र में नवाचार की सख्त जरूरत-प्रभु
जलवायु परिवर्तन के खतरों का सामना करने के लिए कृषि क्षेत्र में नवाचार की सख्त जरूरत-प्रभु

इसे भी पढ़ेःराजू के इस्तीफे के बाद सुरेश प्रभु को सौंपा गया नागर विमानन का अतिरिक्त प्रभार

प्रभु ने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में खाद्यान्न की और अधिक मांग होगी क्योंकि विश्व की आबादी बढ़ती जा रही है जिसके लिए सीमित उपजाऊ जमीन पर कम से कम पानी का इस्तेमाल करते हुए अधिक से अधिक फसल उपजाने के लिए कृषि स्टार्ट-अप्स की जरूरत है। प्रभु ने खाद्यान्न, फलों और सब्जियों की बर्बादी को कम से कम करने के लिए नवाचार लाने का आह्वान किया।

वाणिज्य मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र में स्टार्ट-अप्स के लिए काफी संभावनाएं हैं। जो अभी मुख्य तौर पर विचार मंचों और विनिर्माण तक सीमित है। उन्होंने कहा कि नवाचारों की मदद से अधिक उपज देने वाले बीमारी रहित फसलों का उत्पादन, भूमि पोषण नक्शे, उन्नत डेयरी, मुर्गीपालन और मत्स्य प्रौद्योगिकी को विकसित करना चाहिए। सुरेश प्रभु ने कृषि स्टार्ट-अप्स को अधिक नवाचारयुक्त बनाने का आह्वान किया।

मंत्री ने  बताया कि सरकार स्टार्ट-अप्स के विकास हेतु सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एक समग्र रणनीति पर काम कर रही है। प्रभु ने कहा कि मंत्रालय स्टार्ट-अप्स समुदाय के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। सुरेश प्रभु ने विभिन्न वर्गों में कृषि स्टार्ट-अप्स को नवाचार पुरस्कारों से सम्मानित किया। मंत्री ने फिक्की की पीडब्ल्यूसी जानकारी रिपोर्ट भी जारी की।

महेश कुमार यादव

Related posts

Aaj Ka Panchang: 22 अगस्त 2022 का पंचांग, जानें आज की तिथि और राहुकाल

Rahul

Aaj Ka Panchang: जानिए 15 जुलाई 2022 का पंचांग, नक्षत्र और राहुकाल

Rahul

सरसों तेल और रिफाइंड के दाम छू रहे आसमान, आखिर क्या है वजह

Aditya Mishra