featured यूपी

भाजपा का मिशन यूपी, सांसदों से फीडबैक के आधार पर बनेगी चुनावी रणनीति

भाजपा का मिशन यूपी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए बुधवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ चुनावी मंथन शुरू किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले दिन यूपी के कानपुर,ब्रज और मेरठ प्रान्त के सांसदों से चुनावी फीडबैक लिया गया। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह दिल्ली पहुंचे हैं।

भाजपा हर हाल में 2022 में विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है। इसके लिए पार्टी कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसलिए इस बार पार्टी के सांसदों और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों को चुनाव में विशेषरूप से जिम्मेदारी दी जायेगी। पार्टी सबसे पहले सांसदों से बैठक कर जिलावार वर्तमान विधायकों के कामकाज की समीक्षा कर रही है। अधिकांश जिलों में सांसद और विधायकों की आपस में खींचतान है। इसका खामियाजा पार्टी को चुनाव में न भुगतना पड़े इसके लिए पार्टी पहले से ही सचेत है। इसलिए इस बार सांसद को अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाली किसी एक विधानसभा को जिताने की जिम्मेदारी प्रदान की जायेगी। विधानसभा का चयन सांसद की रूचि व संबंधित क्षेत्र के विधायक से समन्वय के आधार पर किया जायेगा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्षों का भी सहयोग लिया जायेगा। दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। इसलिए भाजपा यूपी में हरहाल में सरकार बनाना चाहती है। इसके लिए भाजपा इस बार एक-एक विधानसभा सीट पर एक-एक बड़े नेता को लगाये जाने की योजना है।

केन्द्रीय नेताओं को सौंपी जायेगी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पार्टी केन्द्र के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जायेगी। भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में यूपी से जुड़े केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और भूपेन्द्र यादव को भी लगाया जायेगा। भूपेन्द्र यादव और अमित शाह को एक-एक क्षेत्र विशेष की जिम्मेदारी दी जायेगी। क्योंकि इन दोनों नेताओं ने भूपेन्द्र यादव और अमित शाह ने यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में काम किया है और इन्हें यूपी की राजनीति की अच्छी समझ भी है।

Related posts

हिन्दू देवताओं पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता वीरपाल सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज

rituraj

महाभारत से किस तरह तबाह हुआ था भारत, रौंगटे खड़ी कर देने वाली कहानी..

Mamta Gautam

खराब हाल में है जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था

piyush shukla