featured भारत खबर विशेष

आंखों से आंसू के साथ गिर रहे पत्थर, जाने क्या है पूरी सच्चाई

1391532006eye आंखों से आंसू के साथ गिर रहे पत्थर, जाने क्या है पूरी सच्चाई

आपने आंसू से पत्थर पिघलाने वाली कहावत तो खूब सुनी होगी, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी की आंखों से आंसू के साथ पत्थर गिर रहे हैं। ऐसा हैरतअंगेज वाकया कंन्नौज की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ हो रहा है। करीब दो माह से किशोरी की बायीं आंख से आंसू के साथ पत्थर के टुकड़े निकल रहे हैं। पिता किशोरी की आंखे कई डॉक्टर को दिखा चुका है। लेकिन कोई उसकी बीमारी के बारे में नही बता पा रहा है। दूसरी तरफ डॉक्टर इसे कोई बीमारी न कहकर किशोरी का प्लांट किया हुआ शिगूफा बता रहे हैं।

बता दें कि आंख से पत्थर निकलने का यह अजीबो-गरीब मामला कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया बलिदासपुर गांव का है। यहां की 15 वर्षीय चांदनी का दावा है कि उसकी बाई आंख से पत्थर के टुकड़े निकलते हैं। जिस कारण आंख लाल रहती है और काफी दर्द होता है। बेटी की इस समस्या से माता-पिता भी परेशान हैं। चांदनी के पिता मुश्ताक का कहना है कि 17 जुलाई से उनकी पुत्री के साथ ऐसा हो रहा है।

e6ee92faa7babdcdc36bd9fdc3cc48ca042c36d8e8381c7d9d14381803c177ff आंखों से आंसू के साथ गिर रहे पत्थर, जाने क्या है पूरी सच्चाई

वहीं बाईं आंख से हर दिन पत्थर निकलते है। मुस्ताक ने अपनी क्षमता के अनुसार बेटी की आंख का सीतापुर, रुहेलखण्ड, बरेली समेत कई जगहों पर इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। न ही आंख से पत्थर निकलने का कारण पता चल सका.इस अजीब बीमारी को देख कन्नौज के नेत्र विशेषज्ञ भी हैरत में हैं। उनका कहना है कि मेडिकल साइंस में आज तक ऐसा कोई मामला सामने नही आया है। वह इसे कोई बीमारी न होकर किशोरी की प्लान की हुई कोई नौटंकी करार दे रहे हैं।

Related posts

शहरी भूपरिदृश्‍य में बदलाव कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए नरेन्‍द्र मोदी लखनऊ का दौरा करेंगे

mahesh yadav

दिल्ली के मोती नगर इलाके में आस्था के नाम पर कांवड़ियों की गुंड़ागर्दी देखने को मिली

Rani Naqvi

गरीबी दूर करने में विज्ञान और प्रौद्योगिकी कर सकती है बड़ी मददः पीएम मोदी

Rahul srivastava