Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी राज्य

ताजमहल में बम की सूचना से हड़कंप

Taj Mahal ताजमहल में बम की सूचना से हड़कंप

आगरा के ताजमहल में आज सुबह एक अज्ञात फोन से ताजमहल परिसर में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के द्वारा आगरा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तो वही ताजमहल में पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही है।

डायल 112 पर दी गई बम की सूचना

अज्ञात कॉलर के द्वारा डायल 112 पर सुबह 10:30 बजे आगरा पुलिस को ताजमहल में बम होने की सूचना दी गई। जिसके बाद ताजमहल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि इस दौरान कोई भी बम ताजमहल में बरामद नहीं हुआ है। लेकिन आगरा पुलिस के द्वारा सुरक्षा ताजमहल की बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस के द्वारा ताजमहल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बम की सूचना मिलने के बाद ताजमहल से पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया था और सर्च अभियान पूरे ताजमहल में चलाया गया। लेकिन राहत की बात यह है कि कोई भी बम इस दौरान ताजमहल में नहीं मिला। इसके साथ साथ ताजमहल के दोनों दरवाजे सर्च ऑपरेशन के दौरान जो बंद किए गए थे वे सामान्य तरीके से खोल दिए गये है।

गलत सूचना देने वाला व्यक्ति पकड़ा गया

बम की गलत सूचना देने वाले शख्स कि कॉल ट्रेस करके पकड़ लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 10:30 बजे इस व्यक्ति के द्वारा ताजमहल में बम की सूचना दी गई थी। इसके बाद जो ताजमहल में सर्च ऑपरेशन किया गया और बम बरामद नहीं हुआ था। इसके बाद लगातार इस अज्ञात कॉलर की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही थी जिसमें अभी पुलिस को सफलता हासिल की है और यह व्यक्ति पकड़ लिया गया है। इस व्यक्ति की लोकेशन फिरोजाबाद दिखाई जा रही थी जहां से पुलिस ने इस को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

IAF मिग ट्रेनर विमान ग्वालियर एयरबेस के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित उतारा

Trinath Mishra

भयंकर तूफान ने पलभर में बदल दी लोगों की जिंदगी, 35 की मौत के साथ कई दर्जन लापता

Trinath Mishra

आसियान देशों से पीएम मोदी ने कहा: आतंक का निर्यात है साझा खतरा

bharatkhabar