featured यूपी

विकास दुबे को कानपुर ला रही STF टीम की गाड़ी पलटी, भागने की कोशिश में विकास की मौत की खबर

vikas dubey 2 1 विकास दुबे को कानपुर ला रही STF टीम की गाड़ी पलटी, भागने की कोशिश में विकास की मौत की खबर

8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को कानपुर ला रही STF टीम की गाड़ी पलट गई।

कानपुर। 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को कानपुर ला रही STF टीम की गाड़ी पलट गई। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और वह मुठभेड़ में मारा गया है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घायलों को हैलेट अस्पताल पहुंचाया गया है। विकास दुबे को भी अस्पताल लागाय गया है। वह जिंदा है या मारा जा चुका है अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में विकास दुबे वह गाड़ी कानपुर में एंट्री करते ही पलट गई। इस गाड़ी में एसटीएफ के जवान मौजूद थे। इस हादसे में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

https://www.bharatkhabar.com/vikas-dubeys-wife-son-taken-into-custody-by-police/

इससे पहले गुरुवार को दुबे का साथ प्रभात भी इसी तरह भागने की कोशिश के दौरान मारा गया था। दुबे कई और साथी भी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।

आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।

Related posts

लखनऊ विश्वविद्यालय जल्द शुरू करेगा 100 बेड का अस्पताल, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Aditya Mishra

UKSSSC में 2348 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 12 मार्च के बाद होगी परीक्षा

Saurabh

अल्मोड़ा:  रोडवेज वर्कशाप में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

Saurabh