featured यूपी

भटकती आत्माओं को अपने साथ ले जाएंगे यमराज, श्मशान में स्थपित हुई धर्मराज की मूर्ति

भटकती आत्माओं को अपने साथ ले जाएंगे यमराज, श्मशान में स्थपित हुई धर्मराज की मूर्ति

मिर्जापुरः कोरोनाकाल में हुई अकाल मृत्यु के कारण कई लोगों की आत्माओं को शांति नहीं मिली है, जिसके कारण मिर्जापुर जिले के चुनार रैपुरिया स्थित श्मशान घाट पर यमराज की प्रतिमा को स्थापित करने का काम किया गया है।

सभी के सहयोग से बनी 5 फीट ऊंची और ढाई फिट चौड़ी इस मूर्ति को स्थानीय लोगों ने पूरे विधि-विधान के साथ श्मशान घाट पर स्थापित किया। स्थानीय लोगों की माने तो कोरोना काल में हुई मौतें और उनकी भटकती आत्मा को यमराज अपने साथ ले जाएंगे। इससे उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।

श्मशान घाट पर लगी यमराज की प्रतिमा

बता दें कि प्रतिमा की स्थापना जिले के नरायनपुर के रैपुरिया गांव में गंगा नदी के किनारे स्थित श्मसान घाट पर हुई। प्रतिमा का अनावरण स्थानीय प्रतिष्ठित निवासी डॉ. जवाहर सिंह ने किया. इस दौरान एक शिलापट्ट भी लगाया गया जिसमें उन लोगों के नाम को दर्ज किया गया जिन्होंने प्रतिमा लगाने के लिए दान किया था।

Related posts

UP Election 2022: BSP ने पहले चरण के प्रत्याशियों के लिए जारी की लिस्ट

Rahul

किसानों की चेतावनी के बाद पुलिस अलर्ट, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये कई टीमें गठित

Shagun Kochhar

गुजरात: भावनगर फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल

Rahul