featured देश बिहार राज्य

बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने कसा राहुल पर तंज कहा, राहुल को अभी लोकतंत्र की जानकारी नहीं

rahul 650 021916082535 बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने कसा राहुल पर तंज कहा, राहुल को अभी लोकतंत्र की जानकारी नहीं

पटना: आगामी लोकसभा और विधानसभा की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं। बिहार की राजनीति भी इन दिनों काफी सक्रिय नजर आ रही है। सभी राजनीतिक दलों ने एक-दूसरों के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरु कर दिया है। इसी कडी को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी पर करारा वार किया है।

राहुल गांधी
राहुल गांधी

राहुल को अभी लोकतंत्र की जानकारी नहीं

चौबे ने राहुल गांधी के ऊपर करारा वार करते हुए कहा कि राहुल गांधी अभी बबुआ हैं, उनको लोकतंत्र की जानकारी नहीं है। चौबे ने कहा कि हिंदू एक जीवन पद्धति है। देश कांग्रेस मुक्त की ओर बढ़ रहा है और पार्टी सिर्फ तुष्टिकरण में लगी है। कांग्रेस देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश रच रही है।

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की महिला आरक्षण की मांग, कहा कांग्रेस करेगी समर्थन

राहुल गांधी ही कांग्रेस को कब्र में डालेंगे

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर के हिंदू-पाकिस्तान वाले बयान पर भी तंज कसते हुए कहा कि हिंदू-पाकिस्तान का क्या मतलब है। चौबे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस को कब्र में डालेंगे। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि वामपंथियों की तरह तृणमूल का सफाया होगा। वहां भी बीजेपी की सरकार बनेगी।

Related posts

बीएमपी के जवान की वर्दी पहनकर ठग्गी करने वाला गिरफ्तार

piyush shukla

अखिलेश यादव का आरोप, कहा- भाजपा ने समय संसाधन का दुरुपयोग किया

Shailendra Singh

9 नवंबर 2021 का राशिफल : धनु राशि में विराजमान रहेगा चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar