लखनऊ: यूपी बीजेपी में कई निगम, आयोग के पदों पर काफी समय से कोई दावेदार को नहीं बिठाया गया है। इन सभी खाली पदों को भरने के लिए अब रणनीति बनाई जा रही है। इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल आगे आए।
यह सभी लोग पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद नाम की सूची तैयार कर ली जाएगी। इसी के आधार पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी। निगम और आयोग के खाली पदों को भरने के लिए अब विशेष जोर दिया जा रहा है।
बरेली दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
इन सबके बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को बरेली जाएंगे। शाम 4:00 बजे वह बरेली पहुंचेंगे, दिवंगत विधायक केसर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बरेली जा रहे हैं। विधायक के परिवार से मिलने के बाद संगठनात्मक कार्यक्रम में भी स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे।