featured यूपी

किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, वाराणसी से गौरव मिश्रा को मिला मीडिया प्रमुख का दायित्व

किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, वाराणसी से गौरव मिश्रा को मिला मीडिया प्रमुख का दायित्व

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार टीम में 08 उपाध्यक्ष, 03 महामंत्री, 08 प्रदेश मंत्री व पांच अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है।

वाराणसी के मृदुभाषी और टेक्नोक्रेट गौरव मिश्र को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व दिया गया।

WhatsApp Image 2021 08 02 at 19.36.53 किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, वाराणसी से गौरव मिश्रा को मिला मीडिया प्रमुख का दायित्व

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर के रामकुमार सहरावत, महोबा के शिव शंकर सिंह,झांसी के श्याम बिहारी, मेरठ के रणवीर राणा और संजय त्यागी, फरूखाबाद के बी.के.गंगवार, देवरिया के बन्धु उपेन्द्रनाथ सिंह और मथुरा के चैधरी हीरा सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह आजमगढ़ के घनश्याम पटेल, बाराबंकी के रामबाबू द्विवेदी और बागपत के सत्येन्द्र दुगाना को प्रदेश महामंत्री घोषित किया गया है।

इसके अलावा पदम सिंह ढ़ायकी, राम निवास यादव, सिद्धार्थ अवस्थी,सत्यपाल सिंह राजपूत,विजय गौड़, सुरेश मौर्या,बृजनन्दन सिंह और कप्तान सिंह को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं विजय यादव को कोषाध्यक्ष, आचार्य कुशमणि को प्रदेश कार्यालय प्रभारी, अतुल सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी, गौरव मिश्रा को सोशल मीडिया प्रमुख और अभय सिंह को प्रदेश शोध विभाग प्रमुख बनाया गया है।

Related posts

अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए देशभर में चल रही छापेमारी, लखनऊ पुलिस ने किया 8 टीमों का गठन

Rahul

चक्रवात वायु ने बदला रास्ता, अगले 24 से 48 घंटे में आ सकता है तूफान, होगी बारिश

bharatkhabar

‘नमस्ते’ की परिभाषा बताने के बाद चीनी मीडिया पर छाईं रक्षा मंत्री

Pradeep sharma