featured देश यूपी राज्य

केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव का बयान, कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी,

ramkrapal केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव का बयान, कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी,

बलिया। केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। रामकृपाल ने कांग्रेस को देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इस पार्टी ने जो पाप किया है जनता उसे कभी नहीं माफ करेगी।

ramkrapal केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव का बयान, कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी,

कांग्रेस का खामियाजा जनता भुगत रही

रामकृपाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश की जो दुर्दशा की है, उसका खामियाजा आज देश की 125 करोड़ जनता भुगत रही है। साथ ही उन्होने कहा आजादी के बाद देश की जनता ने बड़े अरमान के साथ कांग्रेस को केंद्र और राज्य की सत्ता सौंपी थी। आज देश भ्रष्टाचार और गरीबी से कराह रहा है, तो इसकी जिम्मेदार कोई और नहीं कांग्रेस पार्टी ही है।

हर गरीब के पास होगा पक्का मकान

राज्यमंत्री रामकृपाल यादव यूपी के बलिया में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने दावा किया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय अपना संकल्प पूरा करने जा रहा है। 2022 तक हिंदुस्तान का कोई ऐसा गरीब नहीं होगा जिसके पास पक्का मकान नहीं होगा।

कायम रहेगा बीजेपी के साथ गठबंधन

वहीं गठबंधन के सवाल पर रामकृपाल ने कहा कि जदयू और बीजेपी का जो गठबंधन बिहार में है वो कायम है और कायम रहेगा इसमें कोई भी सवाल नहीं है।

Related posts

अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से पहले अटका ट्रेड डील मामला

Rani Naqvi

G20 Summit: जी20 समिट में AI एंकर करेगी मेहमानों का स्वागत, उन्हीं की भाषा में देगी जानकारी

Rahul

जाने आर्यन की रिहाई के बाद कैसा रहा किंग खान का जन्मदिन

Rani Naqvi