Breaking News featured यूपी राज्य

हाथरस के मुद्दे को भटका रही प्रदेश सरकार मिटाए गए सबूत : चंद्रशेखर

chandrashekhar ravan
  • भारत खबर || नई दिल्ली

हाथरस गैंगरेप प्रकरण को लेकर पूरे देश में घमासान जारी है।अन्य राजनीतिक दलों के द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। इस पर अन्य जांच एजेंसियों के द्वारा गहनता से जांच भी की जा रही है। प्रशासन द्वारा की जा रही जांच को लेकर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण ने प्रदेश सरकार व एसआईटी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताते चलें कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण का कहना है कि लंबे समय तक केस दर्ज नहीं किया गया। 14 दिन तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे। जब उत्तर प्रदेश सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सक्षम नहीं है तो फिर वह क्यों लोगों को भटका रही है।

चंद्रशेखर 'रावण

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार इसे पैसे के लेनदेन पर रफा-दफा करना चाहती है। उनका कहना है कि यदि जिन्होंने यह जुर्म किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता के परिवार को सीबीआई पर जरा भी भरोसा नहीं है। इसलिए इस प्रकरण की जांच जज की निगरानी में किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार एसआईटी पर भारी आरोप लगाकर कहां की उत्तर प्रदेश सरकार और एसआईटी लोगों को केवल इस मुद्दे को भटका रही है। पीड़िता के परिवार पर भारी दबाव बनाया जा रहा है।

इसी के साथ साथ चंद्रशेखर ने कहा कि जब इसकी जांच के लिए सीबीआई को आदेश दे दिए गए हैं। तो फिर एसआईटी इस पर क्या जांच कर रही है।इसकी जांच सीबीआई को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य जगहों पर काफी भारी मात्रा में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यदि भारत बंद भी करना पड़ा तो हम भारत बंद का ऐलान भी जरूर करेंगे।

Chandrashekhar Ravan

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर कड़े आरोप साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते अब तक में पीड़िता के परिवार से मिलने क्यों नहीं गए। मैं अगर पीड़िता के परिवार से मिलने जाता हूँ तो फिर प्रशासन मुझ पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर देता है। प्रदेश सरकार को इस पर जल्द ही सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए व इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा ना बनाऐं।

Related posts

आजम ने यूपी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया

Trinath Mishra

अटल देश की परमाणु शक्ति के दाता ,अटल है नवभारत भाग्य विधाता

mahesh yadav

पुलवामा में बड़े स्तर पर चल रहा है तलाशी अभियान

Rani Naqvi