featured यूपी

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, हर्षवर्धन सिंह बने महामंत्री

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने 26 सदस्यीय प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। अयोध्या के हर्षवर्धन सिंह को दुबारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। हर्षवर्धन सिंह युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे सुभाष यदुवंश की टीम में महामंत्री थे।

कानपुर के शिवबीर  भदोरिया, जालौन के विकास श्रीवास्तव, प्रयागराज के रोहित मिश्रा, गोरखपुर के रणजीत राय, गाजीपुर के अभिषेक उर्फ राजेश राजभर, गौतम बुद्ध नगर के सत्येंद्र अवाना, लखनऊ के अनुभव द्विवेदी और पीलीभीत के सोनू वाल्मीकि को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह मेरठ के वरुण गोयल, अयोध्या के हर्षवर्धन सिंह और सोनभद्र के देवेंद्र पटेल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

इसी तरह अंजलि चैहान, अमल खटीक, अरुण यादव अरविंद त्रिपाठी, पवन हिंडोल, शिवेंद्र शाही, सौरभ भूषण शर्मा और दीपक मल्ल को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा अमरजीत मिश्रा को कोषाध्यक्ष, ललित मोहन मिश्रा को कार्यालय प्रभारी, सनी श्रीवास्तव को सह कार्यालय प्रभारी, धनंजय शुक्ला को प्रदेश मीडिया प्रभारी, अमन मिश्रा को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, डॉक्टर ऋचा राजपूत को सोशल मीडिया प्रमुख और संतोष जायसवाल को शोध विभाग का प्रमुख बनाया गया है।

 

Related posts

Breaking News

Corona Update: बीते 24 घंटों में मिले 6,822 नए केस, 220 लोगों ने हारी जिन्दगी

Rahul

तेज प्रताप यादव ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीती हसनपुर सीट

Samar Khan