featured यूपी

भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की 25 प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में प्रदेश के अलावा अन्य 25 पदाधिकारी हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा जारी सूची में 08 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 08 मंत्री के अलावा 06 अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी मोर्चा) की प्रदेश टीम में गोरखपुर के चिरंजीव , मऊ के भास्कर निषाद,कानपुर के जय प्रकाश कुशवाहा, जालौन के बाबा बालक दास पाल, अलीगढ़ की विमलेश लोधी, गाजियाबाद के योगेन्द्र गुर्जर व प्रमेन्द्र जांगड़ा और मथुरा के भरत राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह मऊ के विनोद यादव, मिर्जापुर के संजय भाई पटेल और लखनऊ के रामचन्द्र प्रधान को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा नानकदीन भुर्जी,विजेन्द्र कश्यप,विनोद राजभर,रूपेन्द्र ,मुनीश जोगी,यशपाल प्रजापति, रमाशंकर साहू और ज्योति सैनी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
इसी तरह ओम प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष,नीरज गुप्ता सह कोषाध्यक्ष,विजय कसौंधन प्रदेश कार्यालय प्रभारी, सौरभ जायसवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवीण कुशवाहा प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख और शिवमंगल साहू को प्रदेश शोध विभाग का प्रमुख बनाया गया है।

Related posts

7 साल के मासूम की हत्या :मेरठ

Arun Prakash

अब पंजाब AAP में बवाल, गुरप्रीत घुग्गी ने पार्टी को कहा अलविदा

kumari ashu

मुरादाबाद में ईदे मिलाद-उन-नबी के जुलूस में फायरिंग, फोर्स तैनात

Rani Naqvi