featured यूपी

विश्व दिव्यांग दिवस पर बढ़ाई गई राज्य पुरस्कार की धनराशि, जाने क्या है प्रक्रिया

विश्व दिव्यांग दिवस पर बढ़ाई गई राज्य पुरस्कार की धनराशि, जाने क्या है प्रक्रिया

लखनऊ: दिव्यांग जनों को आर्थिक सहयोग देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से धनराशि दी जाती है। इसे विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर राज्य पुरस्कार के तौर पर दिया जाता है। अभी तक यह धनराशि ₹5000 निर्धारित की गई थी,  जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

3 दिसंबर को है विश्व दिव्यांग दिवस

विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान पुरस्कार के लिए चयन किए गए व्यक्ति को राज्य सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार की राशि जो अभी तक ₹5000 थी, उसे बढ़ाकर ₹25000 कर दिया गया है। यह पुरस्कार राशि सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत दी जाती है। कुल 12 श्रेणियों में पुरस्कार सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिया जाता है।

मनोबल बढ़ाने के लिए सरकार की महिमा

दिव्यांगजनों कि जिंदगी में बेहतर बदलाव लाने और इसी से जुड़े अन्य कार्य करने पर राज्य पुरस्कार दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर समझें तो बाधा मुक्त वातावरण के सृजन हेतु यह पुरस्कार मिलता है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी भी इसी के तहत सम्मानित किया जाते हैं।

15 जून तक होंगे आवेदन

इस वर्ष पुरस्कार की राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया है। यह पुरस्कार विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिया जाएगा। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक खुली रहेगी। निश्चित नियमावली के अनुसार अभ्यर्थी या संस्थाएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। चुने जाने पर उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

सीएम योगी ने जागरण फोरम के सत्र में ‘सांस्कृतिक विरासत और राजनीति’ को संबोधित किया

Rani Naqvi

जनपद बलरामपुर नगर पालिका के टेंडर में चल रहा है गोलमाल

Breaking News

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाई गई बडन मेमोरियल चर्च की 125वीं वर्षगांठ

Neetu Rajbhar