featured बिज़नेस यूपी

‘आरंभ’ से मिलेगी उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप को नई उड़ान, जानिए क्या है यह प्रोग्राम

‘आरंभ’ से मिलेगी उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप को नई उड़ान, जानिए क्या है यह प्रोग्राम

आदित्य मिश्र, लखनऊ: ‘आरंभ’ उत्तर प्रदेश सरकार के सानिध्य में शुरू किया गया युवाओं के लिए एक सराहनीय प्रयास है। आत्मनिर्भर भारत के लिए स्टार्टअप एक बड़ा हथियार हो सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के युवाओं के बीच इस आइडिया को ले जाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रामनगरी में बनेंगे कई देशों के अतिथि गृह, जानिए क्या है पूरी योजना

‘आरंभ’ के आइडिया को सफल बनाने में लगे प्रणव द्विवेदी ने इस विषय में और अधिक जानकारी दी। Bharatkhabar.com के पत्रकार आदित्य मिश्र से विशेष बातचीत में प्रणव द्विवेदी ने कई विषयों पर जानकारी दी। प्रणव उत्तर प्रदेश सरकार में कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव गांव में स्टार्टअप को बढ़ावा देना है।

हर जिले में होगी शुरुआत

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वर्कशॉप के माध्यम से स्टार्टअप का आइडिया छात्रों को समझाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और विद्यालय पूरी मदद कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस प्रयास को खूब सराहा है। वर्कशॉप के बाद बच्चों से उनके विचार भी सुने जायेंगे, अगर किसी का इनोवेटिव आइडिया अच्छा लगा तो सेलेक्ट कर लिया जायेगा। इसके बाद आइडिया को बड़ा करने के लिए 5 लाख तक की मदद भी जायेगी।

विचार से बाजार तक का लक्ष्य

‘आरंभ’ के माध्यम से कोई भी छात्र अपने इनोवेटिव आइडिया को ना सिर्फ लोगों तक पहुंचा सकता है। साथ ही साथ इस को साकार करने के लिए आर्थिक मदद भी ले सकता है। प्रदेश सरकार की तरफ से आर्थिक मदद के अतिरिक्त गाइडेंस भी दी जाएगी।

‘आरंभ’ से मिलेगी उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप को नई उड़ान, जानिए क्या है यह प्रोग्राम

‘आरंभ’ से जुड़े सफल एंटरप्रेन्योर छात्रों के बीच वर्कशॉप करेंगे। इस के माध्यम से छात्रों के मन मस्तिष्क में स्टार्टअप की बेसिक जानकारी बताई-समझाई जाएगी। उन्हें नए-नए आईडिया को साकार करने का मनोबल दिया जाएगा। इसके साथ ही स्टार्टअप को लेकर जो मिथक है, उसे भी दूर करने की कोशिश की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में है बहुत टैलेंट

अपनी बातचीत के दौरान प्रणव द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गांव में बच्चे काफी टैलेंटेड हैं। उनके नए नए आइडिया को ‘आरंभ’ के माध्यम से सहारा मिलेगा। इतना ही नहीं एक समय के बाद उनका स्टार्टअप बढ़कर एक बड़े बिजनेस में भी बदल जाएगा।

इस पूरी प्रक्रिया को साकार करने के लिए ‘नेतृत्व शाला’ की टीम भी इसमें काफी सहयोग कर रही है। सबसे पहले छात्रों के बीच स्टार्टअप के सही मतलब को समझाया जाएगा। इसके बाद उनके इनोवेटिव आइडिया भी सुने जाएंगे।

WhatsApp Image 2021 02 27 at 4.18.09 PM ‘आरंभ’ से मिलेगी उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप को नई उड़ान, जानिए क्या है यह प्रोग्राम

नौकरी की तलाश होगी खत्म

कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों को स्टार्टअप की बेसिक जानकारी दी जाएगी। उन्हें नए-नए इनोवेटिव आइडिया के बारे में जरूरी सुझाव दिए जाएंगे। छोटे बच्चों के बीच यह जानकारी के तौर पर ही पेश किया जाएगा।

ग्रेजुएशन कर रहे छात्र ‘आरंभ’ के लिए परफेक्ट हैं। प्रणव द्विवेदी ने बताया कि सभी स्नातक छात्र अपनी डिग्री लेने के बाद नौकरी की तलाश में निकलते हैं, लेकिन अगर उन्हें स्टार्टअप की सही जानकारी दे दी जाएगी तो यही छात्र एक समय के बाद नौकरी देने के काबिल बन जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में इसका भविष्य काफी उज्जवल है। हमें बस सही मोटिवेशन और जानकारी की आवश्यकता है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी अलग-अलग लोगों की मदद ली जा रही है। कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने छोटे स्तर पर इनोवेशन करके नाम कमाया है। ऐसे लोगों को भी वर्कशॉप में बुलाया जाएगा।

प्रदेश सरकार की तरफ से मिल रही पूरी मदद

यूपी स्टार्टअप पॉलिसी 2020 के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत आरंभ को भी शुरू किया गया है। इसमें नए-नए आइडिया को बढ़ावा देने के लिए पूरी मदद की जाएगी।

आर्थिक मदद के साथ-साथ आइडिया को पेटेंट करवाने से लेकर मार्केट में प्रस्तुत करने तक सारी सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रोग्राम को शुरू करने के पीछे लीडरशिप को बढ़ावा देना एक बहुत बड़ा उद्देश्य है। प्लेसमेंट की तरफ जा रहे बच्चों को रोजगार पैदा करने वाला बनाया जाएगा।

वर्कशॉप को 4 मॉड्यूल में बांटा गया है, जिसमें सबसे पहले आइडिया पर ध्यान दिया जाएगा। छात्र किस तरीके से अपने आस-पास हो रही घटनाओं से स्टार्टअप का प्लान तैयार करेंगे, छोटी छोटी चीजों से कैसे नए आइडिया निकालेंगे। इसी विषय पर पूरी चर्चा की जाएगी।

Related posts

Rape In Hyderabad: हैदराबाद में नहीं थम रही रेप की घटनाएं, एक हफ्ते में तीसरी नाबालिग लड़की से रेप

Rahul

वाराणसी: अस्पताल संचालक से मांगी दो लाख की रंगदारी, फिर कहा 20 हजार ही दे दो

Shailendra Singh

जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिज़ाज बिगड़ने से इंटरनेट सेवा ढप

Rani Naqvi