featured भारत खबर विशेष

कोरोना के बीच आसमान से गायब हुआ दुनिया का सबसे बड़ा सितारा, घबराए वैज्ञानिक..

star 1 कोरोना के बीच आसमान से गायब हुआ दुनिया का सबसे बड़ा सितारा, घबराए वैज्ञानिक..

जहां एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के अलावा कोई दूसरा मुद्दा नजर नहीं आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आसमान पर कुछ ऐसी अजीब घटनाएं देखने को मिल रही हैं। जिससे वैज्ञानिक भी सोच में पड़ गये हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की आसमान से सबसे बड़ा नीला तारा अचानक गायब हो गया है। जिसने वैज्ञानिकों को हैरान और परेशान दोनों ही कर दिया है।7.5 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक विशाल सितारा अचानक गायब हो गया। ऐस्ट्रनॉमर्स को अंदेशा है कि ऐसा पहली बार हुआ होगा जब कोई सितारा सुपरनोवा बनने से पहले ब्लैकहोल में समा गया।

star 2 कोरोना के बीच आसमान से गायब हुआ दुनिया का सबसे बड़ा सितारा, घबराए वैज्ञानिक..
नीले रंग का यह सितारा किनमौन डवार्फ गैलेक्सी में था। यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी के वेरी लार्ज टेलिस्कोप की मदद से इस बात का पता चला कि यह सितारा गायब हो गया है। खास बात यह है कि यह सितारा इतना दूर था कि इसे कभी देखा नहीं गया, सिर्फ डिटेक्ट किया गया था। इसकी मदद से ही वैज्ञानिक यह खोज कर रहे थे कि इतने विशाल सितारे मरते कैसे हैं।

यह सितारा सूरज से 25 लाख गुना ज्यादा चमकदार था। माना जा रहा है कि यह 2011 से 2019 के बीच किसी वक्त गायब हुआ है। यह कैसे गायब हुआ इसे लेकर एक थियोरी यह है कि यह धूल के पीछे छिप गया है लेकिन दूसरी थियोरी यह है कि यह बिना सुपरनोवा में तब्दील हुए ब्लैकहोल में समा गया।तो वहीं दूसरी तरफ तारे के गायब होने के पीछ ये कारण ये बताया जा रहा है कि, 2001 से 2011 तक इस गैलेक्सी से आने वाली लाइट से पता चलता था, कि नीले रंग का यह सितारा वहां मौजूद है।

यह काफी अस्थिर था और इसकी चमक और स्पेक्ट्रम बदलते रहते थे। इसके बावजूद इसकी विशालता के कारण इसे डिटेक्ट किया जा सकता था। लेकिन विस्फोटों के कारण यह छोटे तारे में तब्दील हो गया और धूल के पीछे छिप गया।

https://www.bharatkhabar.com/country-needs-to-learn-to-live-with-corona-love-agrawal/
टीम के लीड ऐंड्रू ऐलन का कहना है कि अगर ऐसा सच है तो यह पहली बार होगा कि इतना विशालकाय सितारा इस तरह खत्म हो गया।
जो कि काफी हैरान कर देने वाली घटना है। फिलहाल वैज्ञानिकों के पास इस अजीब घटना को कोई जवाब नहीं है। वो इसके पीछे का कारण जानने में जुट गये हैं।

Related posts

ऑपरेशन ऑलआउट को लेकर दबाव, पीएम मोदी के आवास पर हुई बैठक

mohini kushwaha

पंजाब के नए कैप्टन बने नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ने सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Saurabh

भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे अमित शाह, तीन राज्यों का चुनाव होगा उन्हीं के निर्देश पर

bharatkhabar