मनोरंजन

करण जौहर की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे बड़े सितारे, स्टार किड्स ने चुरा ली सारी लाईमलाइट

karan करण जौहर की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे बड़े सितारे, स्टार किड्स ने चुरा ली सारी लाईमलाइट

मुंबई। आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर तरफ रंग बिरंगी सजावट है और लोग खुशियां मना रहें हैं। अब बॉलीवुड इसमें कैसे पीछे रह जाए। क्रिसमस के मौके पर करण जौहर के घर पार्टी रखी गई और इसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। बिग बी की नातिन और पॉपुलर स्टार किड नव्या नवेली नंदा अपने मामा-मामी अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ पार्टी में पहुंची।शाहरुख भी अपने बेटे के साथ पार्टी में पहुंचे।

 

karan करण जौहर की क्रिसमस पार्टी में पहुंचे बड़े सितारे, स्टार किड्स ने चुरा ली सारी लाईमलाइट

जहां एक तरफ ये स्टार किड पार्टी में रौनक बढ़ा रहे थे तो वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ,मलाइका अरोड़ा,आलिया भट्ट जैसे बड़े चमकदार सितारे भी पार्टी में चार चांद लगा रहे थे। आलिया और कैट की दोस्ती की झलक भी इस पार्टी में देखने को मिली।

सोनाक्षी सिन्हा भी इस पार्टी में मौजुद थीं, वहीं फरहान अख्तर भी स्पॉट किए गए। रणबीर कपूर आए तो अकेले थे, लेकिन जाते समय उन्होंने अभिषेक और ऐश्वर्या राय की कार में बैठ गए। पार्टी में सभी ने जमकर मस्ती की। इस बात का अंदाजा उन्हें लौटते वक्त ही देखकर लगाया जाता है।

Related posts

‘संजू’ का आया कलेक्शन, साबित हुआ साल की सबसे बड़ी फिल्म

mohini kushwaha

सोहा के बाद अब ऐषा भी सुनाएंगी खुशखबरी!

shipra saxena

सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह की हालत, ठेले पर करनी पड़ रही है शॉपिंग

mohini kushwaha