Breaking News featured उत्तराखंड देश

एक दिन के लिए उत्तराखंड की सीएम बनेगी ये लड़की, यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp Image 2021 01 23 at 1.49.04 PM एक दिन के लिए उत्तराखंड की सीएम बनेगी ये लड़की, यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

देहरादून। त्रिवेंद्र सरकार द्वारा राज्य की उन्नति और प्रगति के लिए आए दिन अथक प्रयास कर रही है। इसके साथ ही त्रिवेंद्र सरकार द्वारा बालिकाओं के विकास पर जोर दिया है। जिसके चलते कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। जिनसें बालिकाओं को लाभ मिल सके। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा हर तीसरे साल में एक बार बाल विधानसभा आयोजित की जाती है। जिसके चलते इस बाल विधानसभा में एक बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है। इस बार उत्तराखंड विधानसभा का आयोजन गैरसैंण में किया जा रहा है। जिसके चलते इस बार बाल विधानसभा में मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी को बनाया जाएगा। सृष्टि खुद बाल विभाग का प्रजेंटेशन देंगी।

सरकार की तमाम योजनाओं की समीक्षा करेंगी सृष्टि-

बता दें कि देश में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसके चलते इस मौके पर इस बार हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनेंगी। सृष्टि उत्तराखंड की समर कैपिटल गैरसैंण से शासन करेंगी और त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार की तमाम योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही बता दें कि कार्यक्रम में सभी शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है। आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा है कि कार्यक्रम राज्य विधान सभा भवन में दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा। नेगी ने कहा कि आयोग ने बाल सभा का गठन किया है। सृष्टि गोस्वामी ग्राम दौलतपुर की निवासी है और रुड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर में 7वे सेमेस्टर की छात्रा हैं।

सृष्टि एक सामाजिक संगठन का हिस्सा भी है- प्रवीण पुरी

इसके साथ ही बता दें कि सृष्टि गोस्वामी को इससे पहले त्तराखंड में बाल सभा के कानून निर्माता के रूप में चुना गया था। इसके साथ ही सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी ने बताया कि सृष्टि बहुत ही होनहार बच्ची है। वह हर जगह छात्राओं के उत्थान के लिए काम करना चाहती हैं। वह एक सामाजिक संगठन का हिस्सा भी हैं जो लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।

Related posts

ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत 15 महिलाएं बनेंगी पर्वतरोहण विजेता, शीतल करेंगी टीम का नेतृत्व

Trinath Mishra

भाजपा आज मनाएगी पूरे देश में महाराष्ट्र की जीत का जश्न

shipra saxena

PM ने 51वीं बार देशवासियों से की मन बात, सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

mahesh yadav