featured देश मनोरंजन

श्रीदेवी मौत के मामले में नया मोड़, दोबारा हो सकता है पोस्टमार्टम

sridevi

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अभिनेत्री श्रीदेवी को दुनिया छोड़े हुए मंगलवार को तीन दिन हो गए हैं। लेकिन उनका पार्थिव शरीर अब तक दुबई से भारत नहीं आया है। खबर है कि मंगलवार की शाम तक उनका पार्थिव शरीर मुंबई आ सकता है। श्रीदेवी की मौत मामले में नया मोड़ आया है। श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से नहीं बल्कि बाथटब में गिर कर डूबने से हुई है। इस खुलासे के कारण ही उनके शव को भारत वापस लाने में देरी हो रही है। पहले मीडिया में खबरें आ रही थीं कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन दुबई पुलिस की फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 54 वर्षीय अभिनेत्री की मौत अपने होटल के बाथरूम में अचानक चक्कर आने के बाद बाथटब में गिरने से डूबकर हुई थी। साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि उनके शरूर से अल्कोहॉल के भी अंश मिले हैं।

sridevi
sridevi

वहीं श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही उनके देवर और अभिनेता अनिल कपूर के घर बॉलीवुड सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे. रजनीकांत, कमल हासन, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रेखा, रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित समेत कई सेलेब्स को अनिल कपूर के घर के बाहर देखा गया। दुबई के आधिकारिक मीडिया ऑफिस ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के मुताबिक, दुबई पुलिस ने मामले को दुबई पुलिस अभियोजन को हस्तांतरित कर दिया है, जो इस तरह के मामलों में नियमित रूप से कानूनी कार्यवाही करते हैं। पुलिस घटना की कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वास्तव में क्या हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शव को वापस भेजने और अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है।

बता दें कि बीते शनिवार को श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। शादी का फंक्शन खत्म होने के बाद श्रीदेवी दुबई में ही रूक गई थी और बोनी कपूर किसी काम से बेटी खुशी कपूर के साथ मुंबई लौट आए थे। खबरों के मुताबिक श्रीदेवी पती के साथ डिनर डेट पर जाने के लिए तैयार हो रही थीं। करीब 15 मिनट के बाद जब वॉशरूम से श्रीदेवी बाहर नहीं आई तो बोनी कपूर ने उन्हें आवाज लगाई जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो बोनी कपूर ने दरवाजे को धक्का देकर खोला। जब उन्होंने वॉशरूम में देखा तो श्रीदेवी बाथटब में बेसूद पड़ी हुई थी।

Related posts

भारत की संप्रभुता पर हमला, केंद्र सरकार चुप क्यों: सुरजेवाला

Samar Khan

पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए तैयार स्टीव स्मिथ

mahesh yadav

CM ममता बनर्जी ने की नेताजी के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की अपील

Saurabh