खेल featured

महेंद्र सिंह धोनी ने 2013 में आज के दिन किया था ये तीसरा सबसे बड़ा कारनामा

mahendra singh dhoni महेंद्र सिंह धोनी ने 2013 में आज के दिन किया था ये तीसरा सबसे बड़ा कारनामा

खेल संवाददाता- अक्षित पंवार की रिपोर्ट

बारिश के कारण महज 20 ओवर प्रति पारी वाला ये मैच कम स्कोर वाला था। #TeamIndia ने 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे

नई दिल्ली। बारिश के कारण महज 20 ओवर प्रति पारी वाला ये मैच कम स्कोर वाला था। #TeamIndia ने 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे, जिसमे विराट कोहली के 34 गेंद में 43 रन और शिखर धवन के 24 गेंद में 31 रन के बाद आखिरी ओवरों में #RavindraJadeja की 25 गेंद में नॉटआउट 33 रन की पारी शामिल थी।

बता दें कि  इंग्लैंड की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन बना लिए थे। जीत तय लग रही थी अंग्रेजों की, लेकिन अचानक कैप्टन कूल ने गेंद तब तक मैच में फ्लॉप दिख रहे इशांत शर्मा को थमा दी। इशांत ने पहली गेंद खाली निकाली पर अगली गेंद पर कप्तान इयोन मोर्गन ने उन्हें 6 रन के लिए बाहर भेज दिया। प्रेशर में आए इशांत ने अगली दो गेंद वाइड फेंकी।

https://www.bharatkhabar.com/safura-zargar-gets-bail-from-delhi-high-court/

सब इशांत और धोनी को कोस रहे थे, लेकिन ये कैप्टन कूल का दांव था तो खाली कैसे जाता। इशांत ने अगली 2 गेंद पर मोर्गन (30 गेंद में 33 रन) और रवि बोपारा ( 25 गेंद में 30 रन) को लौटाकर मैच पलट दिया। जडेजा ने अगले ओवर में जोस बटलर को 0 पर लुढ़काया और आखिर में इंग्लैंड 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन ही बना पाया। नतीजतन भारत ने इतिहास रच दिया।

Related posts

थलसेना अध्यक्ष दलबीर सिंह करेंगे चार दिवसीय चीन यात्रा

shipra saxena

Asian Games 2018: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम गोल्ड से चूकी, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

mahesh yadav

रेयान मालिकों पर मंडराए खतरे के बादल, अग्रिम जमानत पर बॉम्बे HC में सुनवाई

Pradeep sharma