featured खेल

Women T20 World Cup 2023 Schedule: आज से महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, जानें मुकाबलों की शेड्यूल

8e95cc211850e9f65017e89c5a83f06a1675996222001300 original Women T20 World Cup 2023 Schedule: आज से महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, जानें मुकाबलों की शेड्यूल

Women T20 World Cup 2023 Schedule: आज यानी 10 फरवरी से महिला टी20 वर्ल्ड कप आगाज होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें :-

Mumbai Vande Bharat Train: पीएम मोदी करेंगे मुंबई का दौरा, देंगे दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात

पहले दिन हो रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और टीम श्रीलंका के बीच टक्कर होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, रात 10.30 बजे खेला जाएगा। वहीं, 12 फरवरी को भारतीय टीम का पाकिस्तान के साथ भिड़ंत होगी।

वर्ल्ड कप में 17 दिन में कुल 23 मुकाबले
इस वर्ल्ड कप में 17 दिन में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। 26 फरवरी को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा।

वर्ल्ड कप में बनाए गए दो ग्रुप
वर्ल्ड कप में दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें 5-5 टीमों को रखा गया है यानी कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप स्टेज में हर एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी। दोनों ग्रुपों में टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी।

दो ग्रुपों में बांटी टीम

  • ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका
  • ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज

ऐसा है पूरा शेड्यूल

  • 10 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
  • 11 फरवरी: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
  • 11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
  • 12 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
  • 12 फरवरी: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
  • 13 फरवरी: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
  • 13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
  • 14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
  • 15 फरवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
  • 15 फरवरी: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
  • 16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
  • 17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
  • 17 फरवरी: आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
  • 18 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
  • 18 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
  • 19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
  • 19 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल, रात 10.30 बजे)
  • 20 फरवरी: भारत बनाम आयरलैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
  • 21 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
  • 21 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
  • 23 फरवरी: पहला सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
  • 24 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
  • 26 फरवरी: फाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)

कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?
महिला टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट होंगे। सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: 20 जुलाई को इन राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा, आइए जानें आज का राशिफल

Rahul

‘सद्भावना’ के तहत पाकिस्तान से रिहा हुए 220 भारतीय मछुआरे

Rahul srivastava

वित्तमंत्रालय के साथ, अब इस मंत्रालय का भी कार्यभार संभालेंगे अरुण जेटली

Rahul srivastava