September 30, 2023 7:28 pm
featured खेल

Tokyo Paralympics 2020: तीरंदाज हरविंदर सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे, आज भारत ने जीते दो पदक

harvinder 1630645128 Tokyo Paralympics 2020: तीरंदाज हरविंदर सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे, आज भारत ने जीते दो पदक

टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में देश के लिए शुक्रवार का दिन काफी अच्छा साबित हुआ। भारत को अब तक दो पदक मिले हैं। इसके अलावा तीरंदाज हरविंदर सिंह पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

तीरंदाज हरविंदर सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे

टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों का 10वें दिन भारत के लिहाज से अभी तक काफी अच्छा साबित हुआ है। आज देश को अभी तक दो पदक मिले हैं। इसके साथ ही तीरंदाज हरविंदर सिंह पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी सिंह ने इटली के स्टेफानो ट्राविसानी की चुनौती शूटआउट में 6-5 (10-7) से समाप्त की।

टाई ब्रेकर में परफेक्ट 10 लगाया निशाना

हरियाणा के कैथल के रहने वाले हरविंदर सिंह ने टाई ब्रेकर में परफेक्ट 10 का निशाना लगाकर इसमें जीत हासिल की जबकि प्रतिद्वंद्वी केवल सात का ही निशाना लगा सका। अब उनका सामना रूस पैरालंपिक समिति के बाटो सिडेंडरझिएव से होगा।

जकार्ता एशियाई खेलों 2018 में जीता था गोल्ड

हरविंदर सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों 2018 की पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता था। सिंह ने 21वें वरीय के तौर पर क्वालीफाई किया था। वह तीसरे सेट में सात का निशाना लगाकर 4-0 की बढ़त गंवा बैठे लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए 5-5 से बराबरी की और शूट ऑफ में पहुंचे।

Related posts

पीएनबी घोटला: गिरफ्तार शेट्टी का खुलासा, एलओयू जारी करने के लिए मिलती थी रिश्वत

Vijay Shrer

मोदी सरकार छोटे बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए MSME लोन को लेकर शुरू कर रही है नई सुविधाएं

Rani Naqvi

ट्रंप के पास एस400 डील में छूट देने का पूरा मौका है, भारत को मिलेगी राहत

bharatkhabar