featured खेल

IND vs NZ, T20 World Cup 2021: टीम इंडिया को जीत की दरकार, आज न्यूजीलैंड से आर या पार, जानिए, क्या कहता है इतिहास, किसकी होगी जीत किसकी होगी हार?

ind vs nz 1547699034 IND vs NZ, T20 World Cup 2021: टीम इंडिया को जीत की दरकार, आज न्यूजीलैंड से आर या पार, जानिए, क्या कहता है इतिहास, किसकी होगी जीत किसकी होगी हार?

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। न्यूजीलैंड के साथ इस मुकाबले में टीम इंडिया जीतने के लिए उतरेगी ताकि सेमीफाइनल की रेस में बनी रहे।

आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। न्यूजीलैंड के साथ इस मुकाबले को भी टीम इंडिया दुबई में ही खेलेगी। पिछले रविवार को पाकिस्तान से हारने के बाद टीम इंडिया इस रविवार यानी आज न्यूजीलैंड को हराकर सेमिफाइनल की रेस में बने रहना चाहेगी। दोनों ही टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी अहम है। इससे पहले दोनों टीमें पाकिस्तान से हार चुकी हैं।

09 07 2019 toss is the boss 19383775 IND vs NZ, T20 World Cup 2021: टीम इंडिया को जीत की दरकार, आज न्यूजीलैंड से आर या पार, जानिए, क्या कहता है इतिहास, किसकी होगी जीत किसकी होगी हार?

टी-20 क्रिकेट में आज 17वीं बार भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड

T20 वर्ल्ड कप 2021 की पिच पर आज भारत अपना दूसरा मैच खेलेगा। पिछले रविवार उसे पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जिसका असर उसके रन रेट पर भी पड़ा था और जिस वजह से भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड से आज होने वाला मैच आर या पार की लड़ाई बन गया है। टी-20 क्रिकेट में आज भारत और न्यूजीलैंड 17वीं बार भिड़ेंगे। इससे पहले खेले 16 मुकाबलों में पलड़ा न्यूजीलैंड का भारत पर भारी दिखा है। न्यूजीलैंड ने जहां 8 मुकाबले जीते हैं वहीं भारत 6 मैच जीत सका है।

2021 10largeimg31 Oct 2021 113308830 IND vs NZ, T20 World Cup 2021: टीम इंडिया को जीत की दरकार, आज न्यूजीलैंड से आर या पार, जानिए, क्या कहता है इतिहास, किसकी होगी जीत किसकी होगी हार?

कोहली की कप्तानी में फिर होगा कमाल?

हालांकि आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो भारतीय टीम की आज के मैच में जीत पहले से पक्की नजर आ रही है। दरअसल, टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 7 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की, जबकि सिर्फ एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बतौर कप्तान विराट ने NZ के खिलाफ पहला मुकाबला 2017 में खेला था। ऐस में एक बार फिर विराट कोहली कप्तानी कर रहे हैं और न्यूजीलैंड की टीम सामने है।

Related posts

बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 54 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Rani Naqvi

जानिए: क्यों ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात से चीन को लग रहा डर

Rani Naqvi

अशोक चक्र से सम्मानित होगें हंगपन दादा

bharatkhabar