रोहित शर्मा भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान बना दिए गए हैं। अब विराट कोहली टी20 के साथ साथ वनडे में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेंगे।
रोहित शर्मा को सौंपी वंडे मैचों की कप्तानी
रोहित शर्मा भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान बना दिए गए हैं। अब विराट कोहली टी20 के साथ साथ वनडे में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया में काफी बड़े बदलाव करते हुए विराट कोहली से कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को दे दी है। यह फैसला 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
रोहित ने 10 वनडे में की भारतीय टीम की कप्तानी
बीसीसीआई को रोहित शर्मा से काफी उम्मीदे हैं। वहीं बीसीसीआई ने अब तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। रोहित ने कुछ-कुछ मौकों पर कुल 10 वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें 8 मैच जीते हैं। यानी उनका जीत का प्रतिशत 80 रहा है। रोहित शर्मा का नाम विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से भी ऊपर है। वहीं, विराट कोहली ने 95 वनडे में टीम इंडिया की कमान संभाली है, जिसमें से 65 मैच में जीत हासिल की। धोनी की कप्तानी में टीम ने 200 में से 110 मैच जीते हैं। उनका प्रतिशत 59.52 का रहा है।
दिसंबर 2017 में पहली बार बने कप्तान
रोहत शर्मा ने सबसे पहले भारतीय टीम की कप्तानी दिसंबर 2017 में की थी। श्रीलंका दौरे के दौरान उन्हें कप्तानी सौंपी गई थी। इसमें 3 वनडे की सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से जीती थी। साल 2018 में एशिया कप में रोहित शर्मा ने फिर कप्तानी का जिम्मा संभाला था। इस दौरान भारतीय टीम चैम्पियन बनी थी। फिर न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2 वनडे खेले, जिसमें से एक जीता और एक हारा था।