featured खेल यूपी

कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने 10 किलोमीटर की रेस वॉक में जीता सिल्वर, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

WhatsApp Image 2022 08 06 at 5.24.31 PM 1 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने 10 किलोमीटर की रेस वॉक में जीता सिल्वर, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

 

कानवेल्थ खेल 2022 में महिलाओं की 10 हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने अपनी ये रेस 43ः38 मिनट में पूरी की। ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42ः34 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़े

उत्तराखंड : भर्ती घोटाले में विजिलेंस और पुलिस पर उठे सवाल, 6 बार भेजा पत्र, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

 

प्रियंका गोस्वामी ने अपनी जीत को देश की जीत बताया है। प्रियंका गोस्वामी की जीत पर उसके पिता को बहुत खुशी है। एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10 किलोमीटर रेस वॉक पैदल चाल में सिल्वर पर कब्जा जमाया है। बस कंडक्टर की बेटी मेडल जीतकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई है। प्रियंका उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव गढमलपुर सांगड़ी की हैं।

 

WhatsApp Image 2022 08 06 at 5.24.31 PM कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने 10 किलोमीटर की रेस वॉक में जीता सिल्वर, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

एथलेटिक्स स्पर्धा में यह भारत का तीसरा मेडल है। प्रियंका से पहले मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर ऊंची कूद में कांस्य और एम श्रीशंकर लंबी कूद में स्लिवर ने मेडल जीता। बता दें कि इससे पहले मस्कट में आयोजित वर्ल्‍ड एथलेटिक्स रेस वाकिंग चैंपियनशिप में मेरठ की ओलिंपियन प्रियंका गोस्वामी पदक से भले चूक गई थी लेकिन उन्होंने एक और राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम कर लिया था। पहली बार आयोजित 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा में हिस्सा लेते हुए प्रियंका 20वें स्थान पर रहीं थी। उन्होंने अपना 35 किमी का लक्ष्य 3ः13ः19 घंटे में पूरा किया था। पैदल चाल में प्रियंका की वर्तमान 20 किमी रेस वाकिंग में 15वीं वर्ल्‍ड रैंक है।

WhatsApp Image 2022 08 06 at 5.24.31 PM 1 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने 10 किलोमीटर की रेस वॉक में जीता सिल्वर, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

वहीं ओवरआल रैंकिंग 901 है। 20 किमी में प्रियंका को इससे पहले 13वीं वर्ल्‍ड रैंकिंग मिल चुकी है और ओवरआल 881वीं रैंक तक पहुंची हैं। इससे पहले फरवरी 2021 में रांची में हुई राष्ट्रीय रेस वाकिंग चैंपियनशिप में प्रियंका ने 20 किमी का लक्ष्य 1ः28ः45 घंटे में पूरा कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। इसके अलावा प्रियंका के नाम पांच हजार मीटर पैदल चाल में 22ः55ः39 मिनट, 10 हजार मीटर में 48ः30ः35 मिनट और 20 हजार मीटर रेस वाक में प्रदर्शन दर्ज है।

 

WhatsApp Image 2022 08 06 at 5.24.31 PM 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने 10 किलोमीटर की रेस वॉक में जीता सिल्वर, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

 

Related posts

मेरठ में अब सप्ताह में सोमवार और बृहस्पतिवार को रहेगा कम्प्लीट लॉकडाउन, जानिए बाकी दिन कैसे रहेगा लॉकडाउन..

Mamta Gautam

मुख्यमंत्री ने चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया..

Rozy Ali

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा वो शादी करेंगी लेकिन….

mohini kushwaha