featured खेल

क्रिकेट पर ओमिक्रॉन का खतरा, बांग्लादेश की दो महिला खिलाड़ी पॉजिटिव

2017 10image 22 28 328892000bangladesh ll क्रिकेट पर ओमिक्रॉन का खतरा, बांग्लादेश की दो महिला खिलाड़ी पॉजिटिव

जिम्बाब्वे से लौटी दो बांग्लादेशी महिला खिलाड़ियों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। दोनों महिला खिलाड़ी कोविड-19 के ‘Omicron’ वैरिएंट से पॉजिटिव पाई गई हैं।

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने फिर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बिना किसी रन पर लिए  6 विकेट

बांग्लादेश की दो महिला खिलाड़ी ओमिक्रॉन से संक्रमित

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अब खेल पर भी असर डालने लगा है। खिलाड़ियों पर भी अब ओमिक्रॉन संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच जिम्बाब्वे से लौटी दो बांग्लादेशी महिला खिलाड़ियों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। दोनों महिला खिलाड़ी कोविड-19 के ‘Omicron’ वैरिएंट से पॉजिटिव पाई गई हैं। बांग्लादेश टीम जिम्बाब्वे से दस दिन पहले ही वापसी आई है।

जिम्बाब्वे से लौटीं थी दोनों महिला खिलाड़ी

जिम्बाब्वे में खेला जाने वाले 2022 महिला विश्व कप क्वालिफायर्स ओमिक्रॉन के चलते रद्द करना पड़ा था। बांग्लादेश की टीम भी इसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गई थी। जिसके बाद अब बांग्लादेश की खिलाड़ी पॉजिटिव पाई गई हैं। ओमिक्रॉन खिलाड़ियों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर चुका है। इस वैरिएंट का कहर दक्षिण अफ्रीका और आस-पास के देशों में काफी देखा जा रहा है।

दोनों खिलाड़ियों को किया गया आइसोलेट

फिलहाल दोनों महिला खिलाड़ियों को आइसोलेट किया गया है। साथ ही दोनों खिलाड़ियों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। बता दें कि बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे से 1 दिसंबर को लौटी थी। जिसके बाद पूरी टीम को आइसोलेट कर दिया गया था और उनके टेस्ट किए जा रहे थे। इसी दौरान दो महिला खिलाड़ियों के ओमिक्रॉन की चपेट में आने की पुष्टि हुई है।

Related posts

कांग्रेस पार्टी नवजोत सिद्धू को लेकर गंभीर, तो क्या ‘बैन’ हो जाएंगे सिद्धू

bharatkhabar

अब दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगी भारतीय वायुसेना, बेड़े शामिल हुए 8 अपाचे लड़ाकू विमान

Rani Naqvi

कांग्रेस नेता- पहले भाजपा के नेताओं से बेटी बचाओ, फिर बेटी पढ़ाओ

mahesh yadav