featured खेल देश

भारतीय एथलीट दुती चंद को ‘बदनाम’ करने के आरोप में न्यूज़ पोर्टल का संपादक गिरफ्तार

दुती चंद को बदनाम करने के आरोप में न्यूज पोर्टल का संपादक गिरफ्तार भारतीय एथलीट दुती चंद को 'बदनाम' करने के आरोप में न्यूज़ पोर्टल का संपादक गिरफ्तार

भारतीय एथलीट दुती चंद को ‘बदनाम’ करने के आरोप में ओडिशा पुलिस ने स्थानीय समाचार पत्र के संपादक सुधांशु राउत को कथित तौर पर अपमानजनक अश्लील कंटेंट प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

डीएसपी उमाशंकर दास ने ये कहा 

ओडिशा के भुवनेश्वर जिले के डीएसपी उमाशंकर दास ने कहा ” भुवनेश्वर की महिला पुलिस थाने ने शुक्रवार को संपादक सुधांशु राउत को दुती की शिकायत के बाद हिरासत में लिया।” डीएसपी आगे बताते हुए कहा “दुती चंद की शिकायत के आधार पर राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमने मामले के संबंध में पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया है।”

दुती चंद ने संपादक पर लगाए ये आरोप

भारतीय एथलीट दुती चंद ने स्थानीय समाचार संपादक सुधांशु राउत के खिलाफ धमकी, मानहानि, चरित्र हनन करने संबंधित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। डीएसपी उमाशंकर दास ने कहा कि उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

समाचार पोर्टल कार्यालय की भी तलाशी ली 

डीएसपी ने बताया कि भुवनेश्वर थाने की महिला पुलिस में समाचार पोर्टल कार्यालय की भी तलाशी ली। और समाचार प्रकाशित किए जाने वाले तत्वों व कंप्यूटर ज़ब्त किए है। साथ ही अभी भी मामले की जांच जारी है।

दुती ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है मामला

भारतीय एथलीट दुती ने दो पत्रकारों व एक सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें स्थानीय समाचार पत्र के संपादक सुधांशु राउत, रिपोर्टर स्मृति रंजन बेहरा और एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप प्रधान शामिल है। चंदवारा दर्ज कराए गए मामले में इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने टोक्यो ओलंपिक से पहले खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट संपादित किए थे। इसका परिणाम उनके प्रदर्शन पर प्रतिकूल पड़ा। साथ ही उन्होंने इस संबंध में भुवनेश्वर की सिविल कोर्ट में ₹50000000 का मानहानि मामला भी दर्ज करवाया है।

तत्काल कार्यवाही के लिए दुती ने किया पुलिस का धन्यवाद

दुती चंद ने मामले की तात्कालिक कार्यवाही के लिए पुलिस का धन्यवाद किया और उम्मीद जाहिर की कि जिन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनके खिलाफ जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

भारतीय क्रिकेट टीम ने खत्म किया 50 साल का सूखा, इंग्लैंड में किया कमाल

Rahul

राष्ट्रपति भवन में अबुधाबी के क्राउन प्रिंस का हुआ सेरिमोनियल वेलकम

shipra saxena

स्कूली बच्चों से राज्य के वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारियों ने किया संवाद

piyush shukla