featured खेल

IPL 2021: मुंबई इंडियंस V/S कोलकाता नाइट राइडर्स, टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही कोलकाता, मुंबई का स्कोर- 6 ओवर 56 रन

navbharat times 20 IPL 2021: मुंबई इंडियंस V/S कोलकाता नाइट राइडर्स, टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही कोलकाता, मुंबई का स्कोर- 6 ओवर 56 रन

IPL  के आज के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस को मजबूत करने के लिए आज रोहित शर्मा की वापसी हो गई है।

बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम

आज IPL 2021 का 34वां मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 ओवर में 60 रन पहुंच चुका है। मुंबई इंडियंस की टीम में आज रोहित शर्मा की वापसी हो गई है। हालांकि, हार्दिक पांड्या आज भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की आज की टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, सौरभ तिवारी, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।

28 बार आमने-सामने मुंबई और कोलकाता

बता दें कि आईपीएल के इतिहास में अब तक मुंबई और कोलकाता की टीमें कुल 28 बार आमने-सामने आई हैं। इस दौरान मुंबई का पलड़ा काफी भारी रहा है। मुंबई की टीम कोलकाता के खिलाफ 22 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कोलकाता को सिर्फ छह मैचों में ही जीत मिली है।

Related posts

उप्रःC M से मुलाकात के बाद विवेक तिवारी की पत्नी ने सरकार के रवैया पर संतुष्टि जताई

mahesh yadav

महाशिवरात्रि पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या करने की साजिश हुई नाकाम, एक गिरफ्तार

Rahul

भगवान राम के दर पर पहुंचे सीएम योगी, जानिए किन चीजों का लिया जायजा..

Mamta Gautam