featured खेल

श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप

team india 1 श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप

 

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराया।

यह भी पढ़े

Jammu Kashmir: शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, मौत

 

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 65 रन ही बना पाई। इनोका रनवेरा ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने तीन विकेट लिए। राजेश्वरी गायवाड और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए।

team india 1 श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप

जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बनाते हुए टारगेट हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने छक्का जमाकर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। मंधाना 25 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जमाए। उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर मंधाना के साथ नाबाद रहीं।

महिला एशिया कप विजेता टीम

2004 – भारत

2005 – भारत

2006 – भारत

2008 – भारत

2012 – भारत

2016 – भारत

2018 – बांग्लादेश

2022 – भारत

RenukaSinghAP श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप

 

भारत की प्लेइंग इलेवन

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेट कीपर), पूजा वस्त्रकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हर्षिता माडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।

team indiia श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत ने 7वीं बार जीता विमेंस एशिया कप

Related posts

पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद, पुलेला गोपीचंद को किया सैल्यूट

shipra saxena

पंजाब में केजरीवाल ने किसानों से किए कई वादे

shipra saxena

लॉकडाउन-5 को लेकर मोदी कैबिनेट  की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Rani Naqvi