खेल

धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी,जडेजा को मिली कमान

dhoni धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी,जडेजा को मिली कमान

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान नहीं होंगे। उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह जडेजा कमान संभालेंगे। CSK ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की घोषणा की है।

यह भी पढ़े

विधायक दल के नेता चुने गए सीएम योगी आदित्यनाथ, कल 2.0 सरकार के लिए लेंगे शपथ

 

जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है। चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। धोनी 14 साल से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे। ये पहला मौका है जब CSK का कप्तान बदला है।

 

ms dhoni with daughter धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी,जडेजा को मिली कमान

 

जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। वहीं, धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। पहले भी कयास लगाए गए थे कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।

 

dhoni धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी,जडेजा को मिली कमान

धोनी ने CSK के लिए 213 मैचों में कप्तानी की है। टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है। बीच में सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की थी, जिसमें से टीम ने सिर्फ 2 ही मैच जीते थे।

 

dhoni धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी,जडेजा को मिली कमान

 

धोनी को 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। भारत अंत में वो टूर्नामेंट जीतने में सफल रहा और वर्ल्ड क्रिकेट में लंबे-लंबे बालों वाले धोनी का कद और ऊंचा हो गया। धोनी को आखिरी बार IPL 2021 में कप्तानी करते देखा गया और वो टूर्नामेंट जीतने में सफल रहे।

 

dhoni धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी,जडेजा को मिली कमान

Related posts

T20 INDvsPAK: भारत के हाथों पाकिस्तान की बुरी हार, मिताली ने खेली शानदार पारी

mahesh yadav

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से दी मात, ब्रॉन्ज पर कब्जा

Rahul

भारत-पकिस्तान के बीच डेविस कप टाई नवंबर में खेला जाएगा

Trinath Mishra