IPL का 15वां सीजन शुरू होने वाला है। 2008 से लेकर अभी तक IPL में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनका टूटना बेहद मुश्किल है।
यह भी पढ़े
पंजाब: एक्शन मोड में CM भगवंत मान, विधायकों की पेंशन के लिए लाया नया फॉर्मूला
2013 में खेली गई 175 रनों की पारी के दौरान क्रिस गेल ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए थे। इनमें एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड है। क्रिस गेल ने अपनी पारी में 17 छक्के जमाए थे। इस सीजन के बाद 8 आईपीएल सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी गेल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया।
IPL के इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के नाम पर दर्ज है। मोर्कल ने 2008 में चेन्नई की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। गेंदबाज थे प्रज्ञान ओझा। शॉट मैदान से बाहर गया और मैच कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा।