featured यूपी

स्वतंत्रता दिवस: फतेहपुर में खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को एसपी ने किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस: फतेहपुर में खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को एसपी ने किया सम्मानित

फतेहपुर: 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस लाइन में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके समापन पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी थरियांव अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज दिनेश चंद्र मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक अशोक पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

घरैया लाइन के बच्चों के मध्य खेल की कई प्रतियोगिताएं कराईं गयीं, जिसमें निर्णायक मंडल की ओर से विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को अलग-अलग प्रतियोगिता में विजेता घोषित किया गया। इसके साथ ही रस्साकसी प्रतियोगिता में रिक्रूट आरक्षियों ने भी भाग लिया, जिसमें विजेताओं को सम्मान के साथ उन्हें सराहा भी गया।

इन्‍होंने भी किया सम्‍मानित

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुलिस अधीक्षक के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक ने भी सम्मानित किया। 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक आयु वर्ग 7 से 10 वर्ष में प्रथम स्थान नवीन कुमार पुत्र बुद्धिसगर, द्वितीय स्थान शिवांश पुत्र प्रवीण कुमार और तृतीय स्थान पवन पुत्र राममिलन ने हासिल किया।

 

स्वतंत्रता दिवस: फतेहपुर में खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को एसपी ने किया सम्मानित

 

इसी तरह इस प्रतियोगिता के बालिका आयु वर्ग में प्रथम स्थान अन्नू पुत्री आदित्य कुमार, द्वितीय स्थान साक्षी पुत्री शिव प्रसाद और तृतीय स्थान तनु पुत्री शेखर ने अर्जित किया। दौड़ प्रतियोगिता के 10 से 15 वर्ष बालक वर्ग में पहले स्थान पर दीपक गौड़ पुत्र जमुना गौड़, दूसरे स्थान पर अंश पुत्र आंनद कुमार और तीसरे स्थान पर प्रांजल पुत्र जंगबहादुर रहे।

बोरा दौड़ में दीपक गौड़ को प्रथम स्‍थान

बालिका वर्ग में प्रथम शिवानी पुत्री रामु गुप्ता, द्वितीय शिवानी पुत्री जमुना प्रसाद गौड़ और तृतीय स्थान अर्पित यादव पुत्री रवि ने हासिल किया। बोरा दौड़ बालक में प्रथम स्थान दीपक गौड़ पुत्र जमुना प्रसाद गौड़, द्वितीय स्थान सत्यम मिश्र पुत्र नरेंद्र कुमार मिश्र और तृतीय स्थान आदर्श कुमार पुत्र रामचंद्र ने प्राप्त किया।

इसी तरह बालिका वर्ग में शिवानी पुत्री रामु गुप्ता पहले स्थान पर रहीं, शिवानी पुत्री जमुना प्रसाद गौड़ दूसरे स्थान पर और रिंकी पुत्री बुद्धि सागर तीसरे नम्बर पर रहीं। बालक वर्ग के कुर्सी दौड़ में सबको परास्त करते हुए अंकित पुत्र चुन्नी लाल सविता ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग में रानी वर्मा पुत्री शिव कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

Related posts

यूपी में मंत्रिमण्डल विस्‍तार पर लग सकता है ग्रहण

Shailendra Singh

बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को आया फोन, कोर्ट में बम होने की मिली धमकी

Rani Naqvi

लोगों ने अदा की ईद की नमाज : मेरठ

Arun Prakash